3 साल से फरार बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने किया सरेंडर : पटियाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

by

ड्रग्स तस्करी, वसूली और आय से अधिक संपत्ति के मामलों में था आरोपी; सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस के सामने पहुंचा

पटियाला। पंजाब पुलिस के बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने गुरुवार, 24 सितंबर को करीब तीन साल तक फरार रहने के बाद पटियाला पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करते ही पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। पंजाब के DGP गौरव यादव ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

राजजीत सिंह के खिलाफ ड्रग्स तस्करी, जबरन वसूली, आपराधिक साजिश और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले दर्ज हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की SIT जांच में उसका नाम बर्खास्त इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह से जुड़े कथित ड्रग तस्करी और वसूली नेटवर्क में सामने आया था।

SIT रिपोर्ट खुलने के बाद मचा था हड़कंप

मामला वर्ष 2017 में उस समय सामने आया, जब STF ने CIA प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार किया। उसके घर से कथित तौर पर हेरोइन, अन्य नशीले पदार्थ और हथियार बरामद हुए थे। इसके बाद हाईकोर्ट ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच के लिए SIT गठित की।

SIT ने अपनी रिपोर्टें हाईकोर्ट को सीलबंद लिफाफे में सौंपी थीं। वर्ष 2023 में इन रिपोर्टों को सार्वजनिक रिकॉर्ड का हिस्सा बनाए जाने के बाद राजजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई। पंजाब सरकार ने अप्रैल 2023 में उसे पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया।

NDPS सैंपल फेल होने का मामला भी उठा

जांच के दौरान उस अवधि में 50 से अधिक NDPS सैंपल फेल होने का मुद्दा भी सामने आया, जब राजजीत सिंह तरनतारन के SSP और इंद्रजीत सिंह CIA प्रभारी के पद पर तैनात थे। जांच रिपोर्टों में राजजीत सिंह पर ड्रग तस्करों को कथित संरक्षण देने, निर्दोष लोगों को ड्रग मामलों में फंसाने और वसूली करने जैसे आरोपों का भी उल्लेख किया गया।

हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली तो रहा फरार

अप्रैल 2023 में राजजीत सिंह को NDPS मामले में सह-आरोपी बनाया गया। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो ने उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया। गिरफ्तारी से बचने के दौरान उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिलने के बाद वह करीब तीन साल तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहा।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सरेंडर

10 सितंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान राजजीत सिंह की ओर से सरेंडर करने की बात कही गई थी। अदालत के निर्देश के बाद उसने गुरुवार को पटियाला पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

केजरीवाल के अंतरिम जमानत पर बहस दौरान जस्टिस खन्ना से भिड़ गए तुषार मेहता के बीच काफी गहमागमी : आप इसको अपवाद मत बनाइए। यह एक आम आदमी को हतोसहित करेंगे, यानी अगर आप मुख्यमंत्री हैं तो आपको अलग ट्रीटमेंट मिलेगा

नई दिल्ली :  सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े आबकारी नीति संबंधी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत को लेकर सुनवाई की। अरविंद केजरीवाल को अंतरिम...
article-image
पंजाब

मोहाली में अचानक शुरू हुई अंधाधुंध फायरिंग : कौन हैं ये कुख्यात गैंगस्टर,

मोहाली : पंजाब के मोहाली ज़िले में आज सुबह-सुबह उस वक़्त सनसनी फैल गई जब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फ़ोर्स (AGTF) का सामना बंबीहा गिरोह के कुख्यात बदमाशों से हो गया। खरड़ कस्बे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

समोसा 5 रुपये मध्य प्रदेश में, लेकिन जालंधर में समोसे की कीमत 10 रुपये तय : चुनाव कमीशन ने तय कीमतों मुताबिक

नई दिल्ली, 30  मार्च :  पंजाब के जालंधर में लोकसभा चुनाव में खड़े उम्मीदवार अपने प्रचार अभियान और जनसभाओं के दौरान लोगों को जलपान कराने के लिए एक कप चाय और एक समोसे के...
Translate »
error: Content is protected !!