गरीब एवं वंचित वर्गों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी : प्राह्नवी पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर, 68 लोगों ने लिया भाग

by

एएम नाथ। चंबा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा की ओर से ग्राम पंचायत प्राह्नवी में गरीबी उन्मूलन तथा गरीब एवं वंचित व्यक्तियों के लिए उपलब्ध विधिक सहायता को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 68 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा के सचिव एकांश कपिल तथा ग्राम विकास समन्वयक मनजीत कौर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी पात्र व्यक्ति को न्याय प्राप्त करने के अवसर से वंचित न रहना पड़े, इसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सलाह और विधिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।
इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही “सामुदायिक मध्यस्थता : मुकदमेबाजी-मुक्त ग्रामीण भारत की ओर” कार्यक्रम के उद्देश्यों पर भी चर्चा की गई। ग्रामीण स्तर पर आपसी विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान करने में सामुदायिक मध्यस्थता की भूमिका के बारे में भी जागरूक किया गया।
शिविर में ग्रामीणों को रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, खाद्य सुरक्षा सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विधिक सेवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित पैम्फलेट भी वितरित किए गए।
शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब, कमजोर एवं वंचित वर्गों तक कानून और विधिक सेवाओं की जानकारी पहुंचाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा सरकारी एवं कानूनी सहायता सेवाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं से करवाया अवगत -‘वो दिन योजना ‘ के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में मंगलवार को महिला एवं बाल विकास हि प्र द्वारा संचलित ‘वो दिन योजना’ के अंतर्गत छात्र छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों को बताए आपात स्थिति से निपटने के तरीके : जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा अंब व चिंतपूर्णी कॉलेज में किया प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा अंब व चिंतपूर्णी कॉलेज में किया प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

ऊना, 27 अक्तूबर – जिला रेड क्रॉस के अध्यक्ष व उपायुक्त राघव शर्मा के निर्देशानुसार रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी और महाराणा प्रताप कॉलेज अम्ब में आपातकालीन स्थिति से निपटने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिन्दुओ को जगाने मे संघ का अहम रोल I गांव मे नशे के प्रति जागरूकता कमेटीयां बनाऐ

कसौली, 20 जनवरी (तारा) : कसौली विधानसभा क्षेत्र कोटबेजा मे हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हिन्दू समाज समिति की और से किया गया I हिन्दू सम्मलेन मे विभिन्न वकताओ की और से हिन्दूओ के बारे मे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम जय राम ठाकुर मीडियाकर्मियों की समस्याओं को सुलझाने के प्रति गंभीरः चक्षु

ऊना :6 सितंबर- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मीडियाकर्मियों की समस्याओं की सुलझाने के लिए गंभीरता के साथ प्रयास कर रहे हैं। यह बात धर्मशाला जोन के मीडिया समन्वयक विश्व चक्षु ने आज यहां एक...
Translate »
error: Content is protected !!