कंसा चौक में सीएम सुक्खू की रैली में उमड़ा जनसैलाब, हजारों ने किया जोरदार स्वागत : युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक पहुंचे, नारों से गूंजा कंसा चौक

by

सामाजिक और कर्मचारी संगठनों ने भी किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन

एएम नाथ। मंडी : बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा चौक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की जनसभा में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में लोग रैली स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही समर्थकों और उपस्थित लोगों ने जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया।
रैली स्थल पर सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मुख्यमंत्री के आगमन का समय नजदीक आते ही कंसा चौक में भीड़ बढ़ती गई। जनसभा में युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिकों सहित विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के रैली स्थल पर पहुंचने पर लोगों ने नारे लगाकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
इस दौरान रैली स्थल का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। मुख्यमंत्री के समर्थन में लगातार लगाए जा रहे नारों से पूरा कंसा चौक गूंजता रहा। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से आयोजन स्थल पर उत्साह और जोश नजर आया।
जनसभा के दौरान विभिन्न सामाजिक, कर्मचारी, महिला, युवा और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिमाचली परंपरा के अनुरूप मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और बड़ी संख्या में जनसभा में पहुंचने के लिए बल्ह विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार जताया। रैली में उमड़ी भीड़ को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा रही। कार्यक्रम के दौरान कंसा चौक में लोगों की आवाजाही और समर्थकों की मौजूदगी बनी रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीएड में दाखिला लेने वालों के लिए बड़ी ख़बर : सामान्य वर्ग के 45 अंक लेने और आरक्षित वर्ग के 37 अंक लेने वाले छात्र भी होंगे पात्र

शिमला : हिमाचल प्रदेश यूनिवसर्सिटी की केंद्रीय बीएड एडमिशन कमेटी ने एचपी स्टेट और मैनेजमेंट कोटे की खाली सीटों को भरने के लिए प्राप्त अंकों की शर्त में आठ अंकों की छूट दी है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिपन अस्पताल के समीप गुरुद्वारे के साथ भूस्खलन का लोकनिर्माण मंत्री ने किया निरीक्षण : सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला 10 जुलाई – रिपन अस्पताल के समीप गुरुद्वारे के साथ भूस्खलन का निरीक्षण लोक निर्माण एवम शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को किया। इस दौरान विशेष तौर पर स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15वें वित्त आयोग में हिमाचल का जो पक्ष रखा था हम आज भी उस पर कायम है : जयराम ठाकुर

सरकार के झूठ पर हमारा पक्ष नहीं सुना तो भाजपा ने सदन के वेल में की नारेबाजी सरकार की नाकामी की वजह से हो रहा है हिमाचल का आर्थिक नुकसान एएम नाथ। शिमला :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की आधारशिला पट्टिका तोड़ी : FIR दर्ज

एएम नाथ । अर्की :  पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सोलन जिले में एक आधारशिला पट्टिका तोड़ दी गई। उपमंडल अर्की के अंतर्गत सरयांज बाड़ीधार से ऊपरली पम्बड़ सड़क की आधारशिला किसी अज्ञात व्यक्ति...
Translate »
error: Content is protected !!