यंग खालसा मैराथन का पोस्टर जारी : खालसा फाउंडेरेशन के अध्यक्ष भवनपुनीत सिंह गोलू द्वारा डा. राजेन्द्र सिंह राजू चड्ढा का किया सम्मान

by

राज चड्ढा तथा सडाणा ब्रदर्स द्वारा पाठी एवं कीर्तनी सिंहों के बच्चों के लिए चैक सौपे
पटियाला : यंग खालसा फाउंडेशन द्वारा वैवज ग्रुप के एमडी डा. राजेन्द्र सिंह राजू चड्ढा का पटियाला पहुंचने पर सम्मान किया गया। डा. प्रभलीन प्रबंधकीय अधिकारी पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला तथा यंग प्रोग्रेसिव सिख फोरम के अध्यक्ष द्वारा एक नई पहल के तहत गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब मे गुरु घर के पाठी सिंह, गुरु घर के कीर्तनी सिंहों के बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी लेते हुए डा. राजेन्द्र सिंह राजू चड्ढा तथा सडाणा ब्रदर्स द्वारा परिवार को चैक चैक प्रदान किए। इस मौके पर यंग खालसा मैराथन का पोस्टर का भी विमोचन किया गया।
इस मौके पर यंग खालसा फाउंडेरेशन के अध्यक्ष भवनपुनीत सिंह गोलू द्वारा डा. राजेन्द्र सिंह राजू चड्ढा का विशेष तौर पर सम्मान किया गया एवं उनके किए जा रहे प्रयासों सराहना भी की। इस मौके पर हैड ग्रंथी ज्ञानी प्रणाम सिंह, अतिरिक्त मैनेजर करनैल सिंह, हरप्रीत सिंह, अमरेन्द्र सिंह बजाज, फाउंडेशन के सलाहकार गुरमीत सिंह सडाणा, महासचिव परमिन्द्रवीर सिंह, सुखविन्द्र सेठी, जसलीन सिंह, गुरेन्द्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, इकबाल सिंह सडाणा, सिमरजोत सिंह, गुरतेज सिंह सिद्धू तथा गुरजोत सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।
फोटो : यंग खालसा मैराथन का पोस्टर का विमोचन करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DC ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ संबंधी जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता की : सरकारी स्कूलों की बच्चियों को जागरुक करने के लिए जिले की 600 अध्यापिकाओं को दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 18 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ संबंधी जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बेटियों की भलाई के लिए जिला...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने किया बलाचौर विधानसभा हलके के अलग-अलग गांवों का दौरा : कांग्रेस ने की है हमेशा विकास की राजनीति, सरकारी दावों का असर जमीनी स्तर पर भी दिखना चाहिए –मनीष तिवारी

बलाचौर, 24 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बलाचौर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों रायपुर नंगल और सूरापुर का दौरा किया गया। जहां उन्होंने जनसभाओं को सम्बोधित...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा श्री खाटू श्याम – सालासर बालाजी, मथुरा-वृंदावन और हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए शुरू होंगी बसें

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल करेंगे बसें रवाना रौशन ग्राउंड होशियारपुर से जाएंगी 15 बसें, डिप्टी कमिश्नर ने लिया तैयारियों का जायजा होशियारपुर, 10 अगस्त : पंजाब सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोटिंग मशीन ही उठाकर जमीन पर पटक दी : बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग – बुजुर्ग मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचा था

हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार से एक हैरान करने वाला खबर आई है।यहां मतदान के दौरान बड़ी घटना हो गई। वोट देने आए एक शख्स ने वोटिंग मशीन ही उठाकर जमीन पर पटक दी और...
Translate »
error: Content is protected !!