झील के साथ आसपास के ग्लेशियरों और पर्वतीय क्षेत्रों की नियमित वैज्ञानिक निगरानी पर जोर दिया

by

एएम नाथ।  केलांग, 23 सितंबर। घेपन ग्लेशियल झील के बढ़े जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने संभावित GLOF जोखिम से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त किरण भड़ाना ने करीब 14 किलोमीटर की कठिन पैदल चढ़ाई कर झील तक पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

10 विभागों के 15 अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम ने झील के जलस्तर, भू-भाग और संभावित जल बहाव मार्ग का निरीक्षण किया। टीम ने जलस्तर कम करने के सुरक्षित उपायों और आपदा प्रबंधन योजना पर भी मंथन किया।

प्रशासन के अनुसार, किसी आपदा की स्थिति में पानी आबादी वाले क्षेत्र तक पहुंचने का प्रारंभिक अनुमान 22 मिनट है, जबकि स्थानीय परिस्थितियों में यह समय करीब 5 मिनट तक हो सकता है। इसे देखते हुए निकासी योजना, मॉक ड्रिल और त्वरित चेतावनी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

उपायुक्त ने बताया कि झील में अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित करने की दिशा में काम जारी है। GSI की विशेषज्ञ टीम भी झील का अध्ययन कर चुकी है। प्रशासन ने SDMA और NDMA के साथ समन्वय कर आसपास के ग्लेशियरों व पर्वतीय क्षेत्रों की वैज्ञानिक निगरानी सुनिश्चित करने की बात कही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे प्रोफेसर चंद्र कुमार

एएम नाथ। चंबा : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार मुख्य अतिथि होंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह ने शकरोड़ी में निर्माणाधीन पेयजल परियोजना का किया औचक निरीक्षण

एएम नाथ। शिमला (सुन्नी) 18 सितम्बर – लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सुन्नी के नजदीक शकरोड़ी से शिमला शहर की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए निर्मित एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर स्मारिका एवं निमंत्रण कार्ड उप समिति की बैठक आयोजित

अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता निमंत्रण कार्ड तथा स्मारिका के आवरण पृष्ठ का डिजाइन पदम श्री विजय शर्मा से करवाने का लिया गया निर्णय एएम नाथ। चम्बा :  अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 कांग्रेसियों के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत : चुराह के विधायक हंसराज पर केस दर्ज करवाने वाली युवती ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 10 कांग्रेसियों के खिलाफ तीसा थाने में दी शिकायत

एएम नाथ। चम्बा चुराह के विधायक हंसराज के कथित छेड़छाड़ मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती ने पिता के साथ तीसा थाना में पहुंच कर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 10...
Translate »
error: Content is protected !!