डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने गढ़ी मानसोवाल और भवानीपुर में बांटे स्वास्थ्य कार्ड, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

by

गढ़शंकर। पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं हलका गढ़शंकर के विधायक स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव गढ़ी मानसोवाल और भवानीपुर में ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत योग्य लाभार्थियों को स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए।

समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य हर परिवार की मूलभूत जरूरत है। इस योजना के तहत योग्य परिवारों को 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी, जिससे गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक बोझ कम होगा।

रौड़ी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को गांव स्तर तक पहुंचाना जरूरी है ताकि योग्य परिवारों को अपने अधिकारों की जानकारी और लाभ आसानी से मिल सके। उन्होंने लोगों से सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता अनुसार लाभ उठाने की अपील की।

इस दौरान डिप्टी स्पीकर ने दोनों गांवों के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं के अलावा सड़क, पेयजल, जल निकासी, स्ट्रीट लाइटों और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगें रखीं। रौड़ी ने आश्वासन दिया कि जायज मांगों को संबंधित विभागों के समक्ष रखकर समाधान करवाया जाएगा और हलके में विकास कार्य प्राथमिकता से जारी रहेंगे।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कार्ड व जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए डिप्टी स्पीकर का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पंचायत सदस्य, पार्टी नेता व कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

10 साल का इंतजार खत्म : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 862 शिक्षकों को राहत, मिलेगा वेतन आयोग का बकाया

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश; 2016 से छठे और 2022 से सातवें वेतन आयोग का मिलेगा लाभ चंडीगढ़। करीब एक दशक से चली आ रही कानूनी लड़ाई...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

फरिश्ता स्कीम पंजाब में लागू होने जा रही : सड़क दुर्घटना में घायल का पंजाब सरकार की ओर से सरकारी या प्राईवेट अस्पताल में करवाया जाएगा नि:शुल्क इलाज

प्रदेश में खोले जाएंगे 504 नए आम आदमी क्लीनिक: डा. बलबीर सिंह पंजाब में लागू होने जा रही है फरिश्ता स्कीम, सडक़ हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को दी जाएगी 2 हजार...
article-image
पंजाब

भगवंत मान सरकार का पक्का इरादा : काम कम और शोर ज्यादा : खन्ना

विकास के क्षेत्र में पिछड़ा पंजाब, हरियाणा में विकास को हुआ गतिमान होशियारपुर 29 मई () : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता की समस्याएं सुनने के लिए खुले दरबार का आयोजन किया।...
Translate »
error: Content is protected !!