14 साल की सजा से बरी हुए हेड कांस्टेबल को फिर मिलेगी वर्दी : हाईकोर्ट ने दिए बहाली के आदेश

by

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कोटखाई ड्रग्स मामले में बरी हो चुके पूर्व हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार को पुलिस सेवा में बहाल करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने सरकार और पुलिस विभाग को उन्हें चार सप्ताह के भीतर सेवा में वापस लेने के निर्देश दिए हैं।

न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ ने कहा कि जिस आपराधिक मामले में दोषसिद्धि के आधार पर दिनेश कुमार को सेवा से बर्खास्त किया गया था, उसमें हाईकोर्ट उन्हें बरी कर चुका है। इस फैसले के खिलाफ सरकार की चुनौती को सुप्रीम कोर्ट भी खारिज कर चुका है। ऐसे में बर्खास्तगी को जारी रखने का आधार नहीं बचता।

जुलाई 2018 से 50 फीसदी वेतन एरियर

हाईकोर्ट ने बहाली के साथ दिनेश कुमार को जुलाई 2018 से अब तक की बर्खास्तगी अवधि का 50 प्रतिशत वेतन एरियर देने का भी आदेश दिया है। इसके अलावा उन्हें सेवा की सीनियरिटी, नोशनल प्रमोशन और अन्य सेवा लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

1997 में कांस्टेबल भर्ती हुए थे दिनेश

दिनेश कुमार वर्ष 1997 में हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2011 में उन्हें हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत किया गया। इसके बाद जनवरी 2016 में कोटखाई पुलिस थाना में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की सुनवाई के दौरान शिमला की स्पेशल जज (फॉरेस्ट) अदालत ने अप्रैल 2018 में दिनेश कुमार को दोषी ठहराते हुए 14 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। इसी दोषसिद्धि के आधार पर उन्हें जुलाई 2018 में पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

बाद में हाईकोर्ट ने उन्हें आपराधिक मामले में बरी कर दिया। सरकार की ओर से इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई, लेकिन वहां भी सरकार की अपील खारिज हो गई। इसके बाद सेवा बहाली को लेकर मामला हाईकोर्ट के समक्ष आया, जहां अदालत ने दिनेश कुमार को बहाल करने के निर्देश जारी किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूल नर्सरी में दाखिले से पहले बच्चे की परीक्षा नहीं ले सकेंगे

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूल नर्सरी कक्षाओं में दाखिले के लिए बच्चों की लिखित व मौखिक परीक्षा नहीं ले सकेंगे। दाखिला देते समय कोई भी भेदभाव छात्रों के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा के 40 स्वास्थ्य केंद्रों में क्रियांवित की जा रही है मुख्यमंत्री निशुल्क निदान योजना

6 लाख 64 हजार 743 टेस्टों के जरिए सरकार ने खर्च किए 3 करोड़ 21 लाख 31 हजार 743 रुपए, एक लाख 24 हजार 482 रोगियों ने लिया योजना का लाभ एएम नाथ। चम्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीएसएलएम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी में नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चंडी मेहलोग, 24 जून (तारा) : वीएसएलएम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्येश्य से एंटी ड्रग जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने नूरपुर और इंदौरा में किए लगभग 16 करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों के शिलान्यास*

नूरपुर, 29 नवंबर। लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज बुधवार को नूरपुर और इंदौरा विधानसभा में लगभग 16 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों और पुल के...
Translate »
error: Content is protected !!