डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, मोरांवाली-खटकड़ कलां पहुंचे…शहीद-ए-आजम की कुर्बानी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत : रौड़ी

by

गढ़शंकर : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के जन्मदिवस पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं हलका गढ़शंकर के विधायक सरदार जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर ने गढ़शंकर में स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की। इसके बाद वे शहीद भगत सिंह के ननिहाल गांव मोरांवाली पहुंचे और श्रद्धा सुमन भेंट किए। बाद में उन्होंने खटकड़ कलां स्थित स्मारक पर नतमस्तक होकर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर रौड़ी ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह केवल एक नाम नहीं, बल्कि आजादी, साहस, त्याग और युवा शक्ति के प्रतीक हैं। छोटी उम्र में देश के लिए दी गई उनकी कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके विचारों ने लाखों लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ा।

उन्होंने कहा कि भगत सिंह का जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत है। उन्होंने युवाओं की ऊर्जा को देश और समाज की बेहतरी में लगाने का संदेश दिया। शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि केवल स्मारकों पर फूल चढ़ाना नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में अपनाना है।

रौड़ी ने कहा कि पंजाब की धरती ने आजादी के लिए अनेक योद्धाओं को जन्म दिया है। भगत सिंह का जन्मदिवस हमें कुर्बानी याद करने के साथ-साथ देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश देता है। युवाओं को शिक्षा, मेहनत, सामाजिक जिम्मेदारी और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर ओएसडी एवं संगठन प्रभारी चरनजीत सिंह चन्नी, नगर कौंसिल अध्यक्ष सोमनाथ बंगड़, एसडीएम संजीव कुमार, सरपंच अमनदीप सिंह राय (मोरांवाली), जिला परिषद सदस्य डॉ. हरभज महमी, हरदीप सिंह दीप, एमसी हरप्रीत सिंह, कृपाल सिंह पाला, ब्लॉक समिति चेयरमैन परमजीत सिंह मडार, सरपंच रणजीत सिंह (खुरालगढ़ साहिब), गुलशन ठाकुर, मास्टर सोहन लाल, प्रेम बिंजो, सुखदेव ढाडा, विवेक खन्ना, जगतार सिंह कितणा, भूपिंदर सिंह, गुरमीत बजाड़, रेशम सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांशीराम की पुण्य तिथि पर बसपा 9 को होशियारपुर में संविधान बचाओ महापंचायत करेगी : जसवीर सिंह गढ़ी

तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) : बसपा ने पंजाब सरकार से भी बिहार की तर्ज पर पंजाब प्रदेश मे भी जाति आधारित जनगणना कराने की मांग की है।बिहार सरकार द्वारा जारी जाति जनगणना के आंकड़ों...
पंजाब

हिंदू देवी देवताओं पर गलत टिप्पणी करने वाले पास्टर पर कार्रवाई की मांग

नवांशहर। समुह हिंदू जत्थेबंदियों द्वारा हिंदू देवी देवताओं पर एक पास्टर द्वारा की गई गलत टिप्पणी के विरोध में एडीसी नवांशहर गुरलीन को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल नवांशहर,...
article-image
पंजाब

गृहमंत्री अमित शाह पंजाब के माेगा में 14 मार्च काे करेंगे ‘बदलाव रैली’

चंडीगढ़, 26 फरवरी :  भारतीय जनता पार्टी पंजाब 14 मार्च को मोगा में ‘बदलाव रैली’ का आयोजन करेगी, जिसे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। पंजाब भाजपा के...
article-image
पंजाब

पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन की इकाई ब्लाक गढ़शंकर का चुनाव 9 अप्रैल को

गढ़शंकर : पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन पंजाब द्वारा निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन की इकाई ब्लाक गढ़शंकर का चुनाव शनिवार 9 अप्रैल प्रात: 10 बजे कृषि भवन गढ़शंकर में किया...
Translate »
error: Content is protected !!