डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा के रखरखाव को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

by

लुधियाना, 29 सितंबर: लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक स्थित संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा के रखरखाव को लेकर सुझाव देते हुए, डॉ. अंबेडकर एकता मिशन पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने आज डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन को एक ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि बीते दिनों किसी शरारती तत्व द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर की प्रतिमा का अपमान करने की घिनौनी हरकत की गई थी, जिसे लेकर दलित समुदाय में भारी रोष है।

पंजाब कांग्रेस के पूर्व महासचिव और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान और संस्था के अध्यक्ष दीपक हंस के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को ज्ञापन सौंपा। इसमें सुझाव दिया गया कि प्रतिमा के आसपास एच.डी. सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, सोलर लाइटें लगवाई जाएं, ग्रिलों की ऊंचाई बढ़ाई जाए, प्रतिमा वाले पार्क से यूनिपोल बाहर निकलवाया जाए, नगर निगम की ओर से नोटिस लगाया जाए कि इस चौक की ग्रिलों पर बोर्ड, बैनर, पोस्टर, झंडे आदि लगाना प्रतिबंधित है, पार्क की सुंदरता सुनिश्चित करने के लिए स्थायी रूप से माली की ड्यूटी लगाई जाए और बाबा साहिब अंबेडकर की प्रतिमा के आसपास बुलेटप्रूफ शीशा लगाने का भी सुझाव दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बाबा साहिब अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा और रखरखाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ये सुझाव दिए गए हैं। जिन सुझावों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद डिप्टी कमिश्नर ने भरोसा दिया कि प्रशासन द्वारा इन पर काम किया जाएगा और जल्दी ही सारे विषय हल किए जाएंगे।

इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में इंदरजीत कपूर, नेता जी सोंधी, शीतल आदिवंशी, अनिल घई, ईश्वर कल्याण, सन्नी कालू और अमर भी शामिल रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अकाली दल के नेता बंटी रोमाना को मिली जमानत

चंडीगढ़ : अकाली दल के नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाना को मोहाली जिला अदालत से जमानत मिल गयी है। बता दें बंटी रोमाना कोसोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ एक वीडियो पोस्ट...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर की मासिक बैठक आयोजित 

गढ़शंकर, 3 नवंबर :  दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर की मासिक बैठक सभा के अध्यक्ष डॉ. बिक्कर सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय गांधी पार्क कार्यालय साहित्य सभा एवं स्वर्गीय मेजर सिंह मौजी मेमोरियल लाइब्रेरी...
article-image
पंजाब

चाचा हत्या : भतीजे समेत तीन गिरफ्तार… भतीजी पर रखता था बुरी नजर,

मोहाली :  मोहाली में चाचा की हत्या करने वाला भतीजा और उसके दो साथियों को पुलिस ने धर-धबोचा है। जांच में सामने आया कि दयाल सिंह रोजाना झगड़ा करता था। यहां तक कि भाई...
article-image
पंजाब

चार छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक : सरकारी हाई स्कूल रामपुर बिल्ड़ों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा

गढ़शंकर, 10 जुलाई (रमा): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के परिणाम में सरकारी हाई स्कूल रामपुर बिल्ड़ों के सभी छात्र-छात्राएं शानदार अंकों के साथ पास हुए। कुल 48 छात्रों में से 4...
Translate »
error: Content is protected !!