दोस्ती का खौफनाक अंत : युवक की हत्या कर शव बेईं में फेंका

by

फगवाड़ा, 29 सितंबर। थाना सदर फगवाड़ा क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक युवक की हत्या कर उसका शव भाखड़ियां गांव की बेईं में फेंक दिया गया। शव करीब तीन दिन तक पानी में बहता रहा और बाद में माधोपुर गांव के पास से बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

मृतक की पहचान शाहरुख खान निवासी गांव कोटली थान सिंह, पतारा, जिला जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पिता मक्खन दीन की शिकायत पर चार आरोपियों शौकत अली उर्फ नौनी, टेगा अली, सैफू और लियाकत अली उर्फ लियाको के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस को जानकारी देने के शक में हत्या का आरोप

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, हत्या के पीछे शाहरुख द्वारा आरोपियों के भाई के बारे में पुलिस को जानकारी देने का शक बताया जा रहा है। पुलिस किसी अन्य मामले की जांच के सिलसिले में आरोपी के भाई तेरा अली की तलाश में गांव बहानी पहुंची थी। उस दौरान शौकत अली ने पुलिस को बताया था कि उसके भाई के बारे में शाहरुख को अधिक जानकारी है और दोनों साथ रहते हैं।

पुलिस ने शाहरुख को बुलाकर पूछताछ की थी और बाद में उसे छोड़ दिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, इसके बाद शौकत को शक हो गया कि शाहरुख ने पुलिस को उसके भाई के बारे में जानकारी दी है। इसी रंजिश में उसने अपने भाई और अन्य साथियों के साथ मिलकर शाहरुख की हत्या की साजिश रची।

खाना खाने के बहाने घर से बुलाया

शिकायत के मुताबिक, 24 सितंबर को शौकत अली ने शाहरुख को फोन कर बाजार में खाना-पीना खाने के लिए चलने को कहा और अपने साथ ले गया। इसके बाद शाहरुख वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने जब शौकत से उसके बारे में पूछा तो वह टालमटोल करता रहा और कथित तौर पर कहता रहा कि शाहरुख एक-दो दिन में झाड़ियों से मिल जाएगा।

इसके बाद 27 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि भाखड़ियां गांव की बेईं में एक शव पानी में तैर रहा है, जो बहकर माधोपुर की तरफ पहुंच गया है। शव को पानी से बाहर निकालने के बाद उसकी पहचान शाहरुख खान के रूप में हुई।

एक आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश

थाना सदर प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि सभी आरोपी गांव बहानी के रहने वाले हैं और वर्तमान में जैजो, हिमाचल प्रदेश में रह रहे थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी शौकत अली उर्फ नौनी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि टेगा अली, सैफू और लियाकत अली उर्फ लियाको की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के कारणों तथा घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

50 लाख रुपए कीमत की विदेशी करंसी लेकर हुआ लापता : एक्सचेंज व फाइनेंशियल कंपनी का असिस्टेंट मैनेजर

कंपनी द्वारा सिटी थाना में दर्ज करवाई एफआईआर, आरोपी ले गया यूरो, अमेरिकन व न्यूजीलेंड डालर नवांशहर। ओरिएंट एक्सचेंज एंड फाईनैंशियल सर्विस प्राईवेट लिमटिड के अासिस्टेंट मैनजर के खिलाफ कंपनी के अधिकारियों द्वारा करीब...
article-image
पंजाब

तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के जाबांजों को देशवासियों का नमन है : जयराम ठाकुर

कुल्लू के नगर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एएम नाथ। कुल्लू :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जिला कुल्लू का दौरा किया। इस दौरान वह कुल्लू...
article-image
पंजाब

अनियत्रिंत होकर आल्टो कार बिस्त दोआब नहर में गिरी : लोगों ने कार स्वार महिला सहित तीनों को डूबने से बचा लिया, महिला घायल

गढ़शंकर, 30 जून :  गढ़शंकर के गांव मोहनोवाल के निकट बहन व भतीजे के साथ ससुराल जा रहे ब्यक्ति की अल्टो कार अनियत्रिंत होकर बिस्त दोआब नहर में गिर गई। लोगों ने कार में...
article-image
पंजाब

मंडियाला में एलपीजी टैंकर विस्फोट : 2 मौतें, 30 झुलसे, 35 घर-दुकानें भी जलीं – एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा… सभी घायलों का इलाज फरिश्ते स्कीम के तहत निःशुल्क: डिप्टी कमिश्नर

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, विधायक जिम्पा, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक ने मौके पर पहुंच कर लिया स्थिति का जायजा अमृतसर मेडिकल कॉलेज से  पहुंची डॉक्टरों की विशेष टीम मृतकों...
Translate »
error: Content is protected !!