थार ने 2 युवकों को मारी टक्कर : ट्रांसफॉर्मर से टकराकर रुकी; बाहर निकली युवती रोने लगी

by

चंडीगढ़, 29 सितंबर। चंडीगढ़ में सोमवार रात धनास पुल के पास तेज रफ्तार लाल रंग की थार ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। टक्कर के बाद थार चालक युवती मौके पर रुकने के बजाय गाड़ी भगाती रही, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर थार बिजली के ट्रांसफॉर्मर से टकरा गई।

हादसे के बाद लोगों ने थार को घेर लिया और युवती को गाड़ी से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती रो रही थी और लोगों से चुप रहने के लिए कह रही थी। कुछ लोगों ने उसके नशे में होने की आशंका जताई, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। युवती का मेडिकल कराया गया और ब्लड सैंपल लिया गया है।

घायल दोनों युवकों को सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। दोनों युवक काम से लौटकर धनास स्थित घर जा रहे थे। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस के अनुसार, थार चला रही युवती सेक्टर-38 की रहने वाली है। सरंगपुर थाना पुलिस ने थार को कब्जे में ले लिया है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रवासियों को एक हफ्ते के भीतर गांव छोड़ने को कहा….बोले- वे सार्वजनिक स्थानों पर करते हैं नशा

फतेहगढ़ साहिब :  खमाणों ब्लॉक स्थित गांव लखनपुर (गरचां पत्ती) की पंचायत ने एक विवादास्पद और गैरकानूनी आदेश जारी करते हुए गांव में रह रहे प्रवासी परिवारों को एक सप्ताह के भीतर गांव खाली...
article-image
पंजाब

गद्दी बाबा गामे शाह प्रितम शाह की जायदाद का इंतकाल हुया सतपाल शाह(सैनी) के नाम

गढ़शंकर :  गद्दी बाबा गामे शाह प्रितम शाह की जायदाद का इंतकाल तीस सितंबर, 2016 को सतपाल शाह(सैनी)चेला बाबा गामे शाह चेला मौजु शाह के नाम हो चुका है। यह जानकारी गांव कुनैल के...
article-image
पंजाब

भाजपा की प्रदेश कार्याकारिणी के सदस्य लवली खन्ना व पीएलवी पम्मा ने किया एसडीएम हरबंस सिंह को सम्मानित

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: गढ़शंकर के एसडीएम हरबंस सिंह को कोरोना महामारी दौरान गढ़शंकर वासियों को बढ़ीया सेवाएं देने व गढ़शंकर की उन्नित के लिए डाले अहम योगदान के लिए भाजपा की प्रदेश कार्याकारिणी के...
article-image
पंजाब

होशियारपुर नेचर फेस्ट -पर्यटन व संस्कृति विभाग की ओर से 1 से 5 मार्च तक होगा : कोमल मित्तल

दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में होगा मुख्य कार्यक्रम व सिंगर नाइट,   नारा डैम, थाना डैम, चौहाल डैम में करवाई जाएंगी कैंपिंग, ट्रैकिंग, नाइट लाइव बैंड, ऑफ रोडिंग, बोटिंगस, शिकारा राइड्स, जंगल सफारी, नेचर वॉक, बर्मा...
Translate »
error: Content is protected !!