शादी का भरोसा देकर लिव-इन में रखा, अब शादी से इनकार का आरोप; SP कार्यालय पहुंची युवती

by

एएम नाथ।  मंडी/ मोहाली , 29 सितंबर। मोहाली की एक युवती ने मंडी के एक टेलर पर शादी का झांसा देकर लिव-इन रिलेशन में रहने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी अब शादी से इनकार कर रहा है और उसका iPhone भी अपने साथ ले गया।

युवती के अनुसार, दोनों की बातचीत जनवरी में इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई थी। अप्रैल से दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लगे और मंडी व मोहाली में कई बार मिले। युवती का आरोप है कि युवक लगातार उससे शादी का वादा करता रहा।

युवती ने बताया कि 13 अगस्त को वह मंडी पहुंची, जहां युवक और उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। उसका आरोप है कि शुरू में FIR दर्ज नहीं की गई। बाद में दूसरी जगह जीरो FIR दर्ज होने के बाद मामला मंडी पुलिस के पास पहुंचा।

युवती का दावा है कि उसने आरोपी को घर बनाने के लिए 70 हजार रुपये भी दिए थे। उसका आरोप है कि 18 अगस्त को आरोपी उसका iPhone लेकर चला गया और उसका फोन बंद कर दिया। उसने पुलिस से अपना फोन वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

युवती ने पुलिस पर भी कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है।

मंडी के SP विनोद कुमार के अनुसार, शिकायत पुलिस के संज्ञान में है। सदर थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और एक के घायल होने के मामले में ट्राला चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज

गढ़शंकर :  गढ़शंकर शहर में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने और एक घायल होने के मामले में ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। गढ़शंकर पुलिस को हरजिंदर सिंह...
article-image
पंजाब , समाचार

सीएम मान की बहन के गढ़शंकर दौरे से गढ़शंकर में बड़े फेरबदल की चर्चाए गर्म : सीएम की बहन नगर कौंसिल गढ़शंकर के पूर्व अध्यक्ष व एक अन्य नेता सहित एनआरआई के घर पहुंची

सीएम की बहन के साथ ना तो कोई आप नेता ना कोई वलंटियर था ना ही बाद में आप के किसी नेता या वलंटियर के घर गई गढ़शंकर । मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयसिंहपुर के विकास के लिए वचनबद्ध, हर जायज मांग पूरा करने को प्रतिबद्ध : यादविंद्र गोमा

अप्पर हरोट में बाबा मृग सिद्ध मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने की शिरकत कहा-हरोट क्षेत्र में बस सेवा, पेयजल सुधार सहित विभिन्न मांगों का समाधान प्राथमिकता के तौर पर होगा एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शादी मुबारक

बद्दी, 12 मार्च :  पलांखवाला के अशोक कौशल को चाहा मसूलखाना की सोनाली के साथ परिणय सूत्र में बंधने पर प्रथम न्यूज़ की ओर से ढेरों शुभकामनाएं। Share     
Translate »
error: Content is protected !!