गढ़शंकर पुलिस ने सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और एक के घायल होने के मामले में ट्राला चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज

by

गढ़शंकर :  गढ़शंकर शहर में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने और एक घायल होने के मामले में ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। गढ़शंकर पुलिस को हरजिंदर सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी मानुपुर , पुलिस थाना समराला , जिला लुधियाना ने बयान दिया कि मैं आपने मोटरसाइकिल पर और मेरा बेटा चरणजीत उर्फ़ चन्नी आपने बेटे सुमनदीप सिंह के साथ दूसरे मोटरसाइकिल पर थे।  हम सभी होशियारपुर जा रहे थे जब हम गढ़शंकर पहुंचे तो ट्राले को क्रॉस करने लगे तो लापरवाही से ट्राला चलाने के कारण आगे से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से चरणजीत चन्नी का मोटरसाइकिल टकरा गया।  जिसके चलते चरणजीत चन्नी ट्राले के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई और उसका बेटा सुमनदीप घायल हो गया।  गढ़शंकर पुलिस ने उक्त बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ 106, 125 (बी) बीएनएस तहत मामला दर्ज कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भारत के पहले मूक बधिर आश्रम में राष्ट्रीय स्तर का महा आयोजन आज : खन्ना 

 लाला सूंदर दास कपूर चेरिटेबल सोसाइटी देशभर से आने वाले करीब 100 मूक बधिर लोगों का करेगी स्वागत होशियारपुर 1  दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व लाला सूंदर दास कपूर चेरिटेबल सोसाइटी...
article-image
पंजाब

कोल्ड अटैक : 18 जनवरी तक बारिश का अलर्ट : बढ़ सकती हैं छुट्टियां

चंडीगढ़ : पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम जारी है। लोहड़ी के जश्न के बीच मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी कर लोगों की चिंता...
article-image
पंजाब , हरियाणा

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में स्थिति को बंगाल से भी बदतर बना दिया : सीएम नायब सैनी

नई दिल्ली : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उसकी सरकार ने पंजाब में स्थिति को ममता बनर्जी के नेतृत्व...
article-image
पंजाब

28 पुलिस जिलों में शीर्ष 10 नशा हॉटस्पॉट पर बड़े पैमाने पर छापेमारी : चौथे दिन नशे के खिलाफ अभियान जारी

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार ‘प्वाइंट ऑफ सेल’ पर नशे की आपूर्ति को नियंत्रित करने के लिए पंजाब पुलिस ने बुधवार को लगातार चौथे दिन नशे के खिलाफ अभियान जारी रखा और...
Translate »
error: Content is protected !!