नशे में झूमती युवती का वीडियो वायरल : घर की घंटियां बजाती रही युवती, ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी

by

लुधियाना, 29 सितंबर। लुधियाना की संजय गांधी कॉलोनी में एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह नशे की हालत जैसी दिखती अवस्था में लोगों के घरों के गेट खटखटाती और डोर बेल बजाती नजर आ रही है। युवती को इस हालत में देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

वीडियो शिअद के वार्ड नंबर 20 के पार्षद चतरवीर सिंह ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। वीडियो में सफेद शर्ट पहनी युवती ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी और लड़खड़ाती हुई दिखाई दे रही है।

पार्षद ने जब उससे उसका नाम, पता और कहां जाने के बारे में पूछा तो युवती ने लड़खड़ाती आवाज में “32 सेक्टर… थोड़ा लेफ्ट और उधर” कहा। वह अपना पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही थी।

पार्षद चतरवीर सिंह ने इलाके में नशे की समस्या गंभीर होने का दावा करते हुए कहा कि कुछ लोग खुलेआम नशा बेच रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ महीने पहले उन्होंने इसी कॉलोनी में कथित तौर पर नशा बेच रही एक महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।

हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही युवती के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। उसकी पहचान और पूरे मामले की जांच की जा रही है। ADCP जश्नदीप सिंह गिल ने कहा कि फिलहाल मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

11 बोतल शराब बरामद कर मामला दर्ज

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने 11 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एएसआई रशपाल सिंह गश्त के दौरान पुरखोवाल से हाजीपुर गांव की...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल स्कूल में मदर्स डे मनाया : किंडरगार्टन के बच्चों और उनकी मतायों के लिए पेंटिंग, म्यूजिकल चेयर, बैलून रेस जैसी गतिविधियां आयोजित

गढ़शंकर । एसबीएस मॉडल हाई स्कूल, सदरपुर में मदर्स डे मनाया गया। जिसमें किंडरगार्टन के बच्चों और उनकी माताओं के लिए पेंटिंग, म्यूजिकल चेयर, बैलून रेस जैसी विभिन्न गतिविधियां आदि आयोजित की गई ।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गहलोत ने कहा कि पायलट अब हाईकमान हो गए , मैं उन्हें क्या सकता हूं, मैं उन्हें कुछ कहने वाला कौन होता हूं : वसुंधरा राजे सरदार शहर से चुनाव लड़ती,तो हम दोनों पूरे देश में चर्चा में आ जाएंगे

राजस्थान विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया। प्रत्याशियों को टिकट बांटने में पायलट की भूमिका को लेकर गहलोत ने कहा कि पायलट अब...
Translate »
error: Content is protected !!