ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यूथ कांग्रेस का दिल्ली में प्रदर्शन : पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव प्रणव कृपाल समेत 10 गिरफ्तार

by

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यूथ कांग्रेस की ओर से नई दिल्ली में किए गए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पंजाब यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी प्रणव कृपाल गढ़शंकर सहित उनके 10 साथियों को गिरफ्तार किया। प्रदर्शनकारियों की ओर से चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें उठाई गईं।

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के समक्ष प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही की मांग की। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

प्रदर्शन का संबंध मतदाता सूचियों के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर कांग्रेस और विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों से है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूचियों में बदलाव को लेकर आपत्तियां जताई हैं, जबकि चुनाव आयोग ने अपने कार्यों को कानूनी प्रक्रिया के तहत बताया है।

बताया गया है कि प्रदर्शन के दौरान पंजाब यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी प्रणव कृपाल सहित 11 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध जारी रखने की बात कही।

गौरतलब है कि 25 सितंबर को भी यूथ कांग्रेस ने दिल्ली सहित कई शहरों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड लगाकर रोका गया था और कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भड़के : आप का आईटी सेल इस कदर तक गिर चुका है , मंड व राहुल गांधी के साथ उनकी फोटो को जोड़ कर सिखों का कातिल बता रहे

लुधियाना : आम आदमी पार्टी के आईटी सेल पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह रविवार को जनसभा में भड़के। बलकौर सिंह ने कहा कि आप का आईटी सेल इस कदर तक...
article-image
पंजाब

साहिबजादों की शहादत और शिवालिक की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्तदान 

गढ़शंकर, 22 दिसंबर: साहिबजादों की शहादत को समर्पित तथा शिवालिक संस्था की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर श्री विश्वकर्मा मंदिर गढ़शंकर में 7वां स्वैच्छिक रक्तदान और निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें कुल...
Translate »
error: Content is protected !!