न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक राटा ने सीएम सुक्खू से की मुलाकात; आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती और किसानों के एक्सपोजर विजिट पर बनी सहमति की दिशा

by

हिमाचल की सेब बागवानी को न्यूजीलैंड का तकनीकी सहयोग, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का प्रस्ताव

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सेब की बागवानी को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने के लिए न्यूजीलैंड तकनीकी विशेषज्ञता और सहयोग देने को तैयार है। न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक राटा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर प्रदेश के बागवानी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को हिमाचल प्रदेश में न्यूजीलैंड की ओर से प्रस्तावित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की योजना की जानकारी दी। न्यूजीलैंड ने सेब उत्पादन और बागवानी के क्षेत्र में हिमाचल को तकनीकी सहयोग उपलब्ध करवाने में रुचि जताई।

सेब उत्पादन हिमाचल की आर्थिकी की रीढ़

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सेब उत्पादन प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। राज्य सरकार बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक और नवाचार को बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने हिमाचल और न्यूजीलैंड के किसानों तथा बागवानों के बीच एक्सपोजर विजिट करवाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इससे दोनों क्षेत्रों के किसान और बागवान एक-दूसरे की आधुनिक तकनीकों, उत्पादन प्रणालियों और अनुभवों को समझ सकेंगे।

प्राकृतिक खेती पर भी हुआ मंथन

बैठक में प्राकृतिक खेती से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय में बागवानी क्षेत्र में नई तकनीक, नवाचार और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना जरूरी है।

उन्होंने हिमाचल की बागवानी को अधिक प्रतिस्पर्धी और टिकाऊ बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञता और तकनीकी सहयोग की जरूरत पर भी बल दिया।

ये रहे मौजूद

बैठक में नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव के.के. पंत, न्यूजीलैंड के विशेष कृषि व्यापार दूत नाथन गाइ, उच्चायोग के काउंसलर प्राथमिक उद्योग जेम्स वॉ, कृषि साझेदारी प्रबंधक प्रियम अरोड़ा, डेनियल और लैकलन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

5-6 जनवरी को ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और अन्य हवाई गतिविधियों पर रहेगी पूर्ण पाबंदी

हमीरपुर 02 जनवरी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हमीरपुर दौरे को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर 5 और 6 जनवरी को जिला हमीरपुर में पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून...
article-image
हिमाचल प्रदेश

असिस्टेंट स्टाफ नर्स और जेओए की परीक्षाओं की तिथियां घोषित

हमीरपुर 15 सितंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स पोस्ट कोड-26044 और जूनियर आफिस असिस्टेंट (आईटी) पोस्ट कोड-26001 की डिजी ओएमआर टेबलेट्स परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी क्षेत्र के ज़िला परिषद के दाड़वां तथा मंधाला वार्ड के लिए कुल 11 नामांकन प्राप्त

बद्दी, 11 मई (तारा) : निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के अंतर्गत बद्दी उपमण्डल में ज़िला परिषद निर्वाचन के लिए अंतिम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस का कांस्टेबल नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्तता के आरोप में सेवा से बर्खास्त

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल पुलिस के कांस्टेबल ललित कंवर को मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्तता साबित होने के बाद पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले की शुरुआत...
Translate »
error: Content is protected !!