गढ़शंकर-2 के अंडर-11 खिलाड़ियों की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न :  योगा में झोणोवाल और कराटे में बीनेवाल अव्वल

by
गढ़शंकर।  ब्लॉक गढ़शंकर-2 के सरकारी प्राथमिक स्कूलों के अंडर-11 विद्यार्थियों की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं झोणोवाल में आयोजित की गईं। शिक्षा विभाग पंजाब के दिशा-निर्देशों और जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंट्री शिक्षा) होशियारपुर के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिताओं का प्रबंध सेंटर हेड टीचर झोणोवाल नरेश धीमान की देखरेख में किया गया। पहले दिन लड़कियों और दूसरे दिन लड़कों के मुकाबले करवाए गए।

लड़कों की कबड्डी में झोणोवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कियों की कबड्डी के साथ-साथ लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों की खो-खो प्रतियोगिताओं में कालेवाल बीत ने बाजी मारी। योगा के दोनों वर्गों में झोणोवाल ओवरऑल प्रथम रहा, जबकि लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों के कराटे मुकाबलों में बीनेवाल के खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया। दौड़ के विभिन्न मुकाबलों में खानपुर, झोणोवाल, बिलड़ौं और बोड़ा सेंटर के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में ब्लॉक नोडल अधिकारी जसवीर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। स्टेट अवार्डी मास्टर नितिन सुमन को बीत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पिछले 20 वर्षों से सेवाएं देने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मास्टर सुरिंदर महिंदवाणी ने मंच सचिव की भूमिका निभाई। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन जगदीप सिंह और मास्टर अश्वनी राणा ने आयोजन में सहयोग देने वाले पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों और अन्य सहयोगियों का आभार जताया। केंद्र झोणोवाल के अधीन कार्यरत कुकों और सफाई सेवकों को भी सम्मानित किया गया।

खेलों का उद्घाटन झोणोवाल के सरपंच बलविंदर सिंह और ग्राम पंचायत सदस्यों ने किया। राजीव कुमार शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को लंच बॉक्स भेंट किए। सिमरन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के राकेश प्रजापति की ओर से खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए रिफ्रेशमेंट व लंगर की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में ऑल इंडिया जट्ट महासभा, पंजाब के जनरल सेक्रेटरी अजायब सिंह बोपाराय, पूर्व सेंटर प्रधान रमेश लाल, पूर्व सरपंच राजविंदर सिंह राजा, सेंटर प्रधान विजय कुमारी, सेवानिवृत्त लेक्चरर चूहर सिंह, मास्टर शमशेर सिंह सरपंच मलकोवाल और सेवानिवृत्त लेक्चरर पवन शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। विभिन्न सेंटरों के सेंटर हेड टीचर और बड़ी संख्या में शिक्षक भी उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन : झोणोवाल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय अंडर-11 खेल प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता खिलाड़ियों के साथ गणमान्य व्यक्ति व शिक्षक।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा में युवती की हत्या की : फिर शव हिमाचल के जंगल में जलाया , प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला; पुलिस ने पकड़ा आरोपी

एएम नाथ । नाहन : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक पुलिस बटालियन शिविर के निकट जंगल में एक महिला का अधजला शव मिलने के बाद एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा : राज्य में कानून व व्यवस्था पर भी जताई चिंता

मोहाली विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु बांटे 40 लाख रुपये के चैक मोहाली, 18 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने देश में मौजूदा हालातों को लेकर केंद्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अनुराग को सराहा विक्रमादित्य ने लेकिन कंगना पर साधा निशाना – हिमाचल को 293.36 करोड़ के पांच प्रोजेक्ट मिले

एएम नाथ। शिमला :  सड़कों के नवीनीकरण और उत्थान के लिए पांच परियोजनाओं  को कल स्वीकृति मिली है। इसमें सीआरआईएफ के माध्यम से लगभग 294 करोड़ रुपये का सहयोग मिला  है। इनमें दो हमीरपुर,...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खराब हो सकता है माहौल : केंद्र की चंडीगढ़ प्रशासन को चेतावनी हरियाणा विधानसभा भवन के लिए जमीन ट्रांसफर को लेकर

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के लिए नया भवन बनाने के लिए जमीन ट्रांसफर के मुद्दे पर केंद्र सरकार भी अब हाथ खींच रहा है। गृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ प्रशासन को चेताया है कि यह मुद्दा...
Translate »
error: Content is protected !!