वृंदावन में संत के शिष्य की मौत का मामला…..चौथी मंजिल से गिरने के बाद गई जान

by

25 सितंबर की घटना; पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच, पोस्टमार्टम में सिर और छाती में गंभीर चोटों की पुष्टि

एएम नाथ। वृंदावन। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत का मामला चर्चा में बना हुआ है। मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी दीपक 25 सितंबर को वृंदावन स्थित एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद अन्य साधक उन्हें हाईवे स्थित सर्वोदय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ICU में चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। पुलिस के अनुसार, गिरने के साथ उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और अत्यधिक रक्तस्राव भी हुआ।

पोस्टमार्टम में गंभीर चोटों की पुष्टि

पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में सामने आया कि ऊंचाई से गिरने के कारण सिर में गंभीर चोट और हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, दिमाग में भी रक्त का थक्का पाया गया। इसके अलावा बाईं ओर की चार पसलियां टूटने से फेफड़े को भी गंभीर क्षति पहुंची थी।

पुलिस ने मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की संभावना सहित विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम के दौरान आवश्यक नमूने भी जांच के लिए सुरक्षित किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण और घटना की परिस्थितियों को लेकर जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. यशवंत सिंह परमार की 118वीं जयंती मनाई : डॉ. परमार का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर शिमला में हिमाचल निर्माता और प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 118वीं जयंती के अवसर पर आयोजित...
article-image
पंजाब

नवजात बेचने वाला गिरोह बेनकाब: पिता ने 3 लाख में बेचा अपना ही बेटा, पत्नी को कहा- मृत पैदा हुआ था; पुलिस जांच कर रही 

जालंधर :  जालंधर देहात पुलिस ने नकोदर क्षेत्र से नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह अब तक कई बच्चों को...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज द्वारा शहीदी पखवाड़े को समर्पित विशेष गुरमति मार्च का किया आयोजन : स्टाफ व विद्यार्थी केसरिया और नीली पगड़ी और दुपट्टे पहन कर मार्च में हुए शामिल

गढ़शंकर :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत चल रहे शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों और छात्रों द्वारा माता गुजर कौर और साहिबजादे की शहादत को समर्पित धार्मिक कार्यक्रमों के तहत  बब्बर अकाली...
Translate »
error: Content is protected !!