सलूणी में 422 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

by

एएम नाथ। सलूणी : चम्बा पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सलूणी में दो युवकों को 422 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर गगन और मुख्य आरक्षी अवनीश की अगुवाई में एसआईयू की टीम सलूणी उपमंडलीय मुख्यालय में नियमित गश्त पर थी। इस दौरान वन विभाग के बैरियर के समीप पुलिस टीम की नजर दो युवकों पर पड़ी। संदेह के आधार पर पुलिस ने दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 422 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय राजू निवासी गांव करेरी, डाकघर डियूर, तहसील सलूणी तथा 34 वर्षीय संजू निवासी गांव देपुनता, डाकघर एवं तहसील सलूणी, जिला चम्बा के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम अब मामले की आगामी जांच में जुटी हुई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी।
एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने 422 ग्राम चरस बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी विभाग के चेयरमैन विक्रम चौधरी ने इस्तीफा दे दिया

शिमला  :  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी विभाग के चेयरमैन विक्रम चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। विक्रम चौधरी ने कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश सरकार पर ओबीसी समाज के हितों को दरकिनार करने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिहुंता छिंज मेला कमेटी द्वारा आयोजित स्टार नाइट : मेले, त्यौहार और उत्सव हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग– विधानसभा अध्यक्ष

चंबा, 20 जून :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुंता छिंज मेला कमेटी द्वारा (बुधवार को) आयोजित स्टार नाइट में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।   कुलदीप सिंह पठानिया ने आयोजन समिति को...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2024 की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की

एएम नाथ।  कुल्लू : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर सायं अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2024 की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या की बतौर मुख्यातिथि अध्यक्षता करते हुए सभी लोगों को उत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिख समुदाय भड़का : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ

ऊना :   सिख समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की ओर से की गई टिप्पणी के विरोध में सिख समुदाय में गुस्सा है। बुधवार को विभिन्न सिख संगठनों ने शिरोमणि...
Translate »
error: Content is protected !!