समस्याओं के समाधान हेतु राइस मिलर्स ने खन्ना को सौंपा ज्ञापन

by

होशियारपुर : राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अविनाश राय खन्ना को धान खरीद सीजन 2026-27 के दौरान राइस मिलर्स को पेश आने वाली गंभीर समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में राइस मिलिंग उद्योग को आर्थिक संकट से बचाने तथा धान की खरीद, भंडारण एवं चावल की डिलीवरी से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई गई।
इस मौके एसोसिएशन ने खन्ना को बताया कि पंजाब में राइस मिलर्स हर वर्ष किसानों और आढ़तियों के हितों को ध्यान में रखते हुए धान के भंडारण की जिम्मेदारी निभाते हैं, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में उनके लिए अपना कारोबार चलाना लगातार कठिन होता जा रहा है। यदि समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो राइस मिलिंग उद्योग के भविष्य पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। एस्सोसिएशन ने मांग की कि चावल के भंडारण के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध करवाई जाए। इस वर्ष फसल के लगभग 35,000 से 40,000 रैक चावल की डिलीवरी अभी लंबित है। भारतीय खाद्य निगम के पास पर्याप्त भंडारण स्थान न होने के कारण मिलर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नए धान का भंडारण करना उनके लिए आर्थिक जोखिम बन गया है। एसोसिएशन ने मांग की कि सरकार 31 मार्च तक पर्याप्त भंडारण स्थान उपलब्ध करवाने की लिखित गारंटी दे तथा देरी होने की स्थिति में चावल की रिकवरी संबंधी रियायतों की नीति स्पष्ट करे।
खन्ना ने एसोसिएशन को आश्वासन दिलाया की केंद्र सरकार की मदद से वे राइस मिलर्स की समस्याओं का समाधान करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे । इस मौके राइस मिलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री संजीव नैय्यर, संरक्षक श्री परमजीत सिंह मोटिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र अग्रवाल तथा महासचिव श्री मंदीप सिंह मनी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माइनिंग विभाग द्वारा बिना कागजात खनन पदार्थों को ले जा रहे चार टिप्परों को जब्त कर काटे चलान

गढ़शंकर :. माइनिंग विभाग द्वारा बिभिन्न जगहों से बिना  कागजात खनन पदार्थों को ले जा रहे चार टिप्परों को जब्त कर चलान काट कर पुलिस को सूचित कर दिया। एसडीओ माइनिंग विभाग हरकंवल सिंह...
article-image
Uncategorized , पंजाब

गैंगस्टर एक सुनियोजित साजिश के तहत हिंदू व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं – पंकज कृपाल

गैंगस्टर एक सुनियोजित साजिश के तहत हिंदू व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं – पंकज कृपा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट के नेतृत्व में मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Punjab Voter List SIR 2026: 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर, पंजाब में वोटर लिस्ट रिवीजन का पहला चरण पूरा, 90.37% फॉर्म जमा, 13 अगस्त को आएगी ड्राफ्ट सूची

चंडीगढ़ । पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का पहला चरण पूरा हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने मंगलवार को बताया...
article-image
पंजाब

उस्तरे से हेयर ड्रेसर का गला काट कर की हत्या

लुधियाना :  लुधियाना शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। जहां टिब्बा रोड पर सत्संग घर के समीप एक हेयर...
Translate »
error: Content is protected !!