UK, फ्रांस और जर्मनी से मंगवाई कोकीन-MDMA : सोलन निवासी को 10 साल कठोर कारावास

by

एएम नाथ।  सोलन, 4 अक्तूबर (सतलुज ब्यास टाइम्स): अंतरराष्ट्रीय डाक पार्सल के जरिए विदेशों से मादक पदार्थ मंगवाने के मामले में सोलन निवासी पंकज शर्मा को विशेष न्यायाधीश-II, सोलन की अदालत ने 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। उसे एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत दोषी ठहराया गया।

UK से आए पार्सल से 4.7 ग्राम कोकीन

मामला 4 जुलाई 2023 का है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की चंडीगढ़ जोनल यूनिट को सूचना मिली थी कि UK से आने वाले एक अंतरराष्ट्रीय डाक पार्सल में मादक पदार्थ हो सकते हैं। इसके बाद अदालत की अनुमति से नियंत्रित डिलीवरी कराई गई।

सोलन के मुख्य डाकघर में जैसे ही पंकज शर्मा पार्सल लेने पहुंचा, NCB टीम ने उसे पकड़ लिया। पार्सल की जांच में 4.7 ग्राम कोकीन बरामद हुई।

फ्रांस और जर्मनी से भी मंगवाए थे पार्सल

जांच के दौरान आरोपी के नाम पर फ्रांस से आया एक अन्य पार्सल भी मिला। इसमें 56.2 ग्राम MDMA बरामद हुई। इसके अलावा जर्मनी से आए पार्सल से 4.4 ग्राम कोकीन मिली।

NCB की जांच के अनुसार आरोपी अंतरराष्ट्रीय डाक सेवा के माध्यम से UK, फ्रांस और जर्मनी से मादक पदार्थ मंगवा रहा था।

डाक रिकॉर्ड और वैज्ञानिक जांच बनी अहम कड़ी

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने डाक कर्मचारियों की गवाही, पार्सल डिलीवरी से जुड़े दस्तावेज, पहचान रिकॉर्ड, जब्ती कार्रवाई, मालखाने के रिकॉर्ड और वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट सहित कई साक्ष्य अदालत में पेश किए।

इन साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने पंकज शर्मा को दोषी ठहराया। उसके खिलाफ 19 दिसंबर 2023 को सोलन की विशेष अदालत में एनडीपीएस एक्ट के तहत शिकायत दाखिल की गई थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6,839 करोड़ रुपये अभी भी जनता के पास -2,000 रुपये के 98% नोट वापस आए RBI के पास

नई दिल्ली  : भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को कहा कि 2,000 रुपये के 98.08 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं और केवल 6,839 करोड़ रुपये मूल्य के ऐसे नोट अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झंझयाणी में सुनीं जनसमस्याएं, पथलियार स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत : विकास कार्यों में कभी नहीं करता हूं राजनीति: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 09 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत झंझयाणी का दौरा किया और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने राजकीय उच्च पाठशाला पथलियार के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 प्रतिशत या  अधिक दिव्यांगता  वालों को मिलेगा लाभ : निशुल्क कृत्रिम अंग व  उपकरणों के लिए लगेंगे आकलन शिविर– अमित  मैहरा

चंबा, 8 दिसंबर :  अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित  मैहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम  के सौजन्य से  दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए निशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औघड़ कालेज जेजों ने मनाया – लोहड़ी का त्यौंहार बेटा-बेटी में भेद समाप्त करने का समाज को पूर्व सांसद खन्ना ने दिया संदेश

होशियारपुर 13 जनवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ चैरीटेबल ट्रस्ट जेजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा औघड़ गल्र्ज कालेज में लोहड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!