बैजनाथ मंदिर न्यास देगा जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति : 31 अक्तूबर तक आवेदन आमंत्रित

by

 उच्च शिक्षा के लिए 2 हजार और प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए 4 हजार रुपये तक प्रतिमाह मिलेगी सहायता

बैजनाथ, 5 अक्तूबर: शिव मंदिर न्यास बैजनाथ द्वारा उपमंडल बैजनाथ के स्थायी निवासियों के जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, स्नातक-स्नातकोत्तर शिक्षा तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके लिए पात्र विद्यार्थियों से 31 अक्तूबर, 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सहायक आयुक्त (मंदिर) एवं एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए आवेदक का उपमंडल बैजनाथ का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। उच्च शिक्षा के लिए न्यूनतम 65 प्रतिशत तथा स्नातक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा के लिए 2 हजार रुपये प्रतिमाह तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए 4 हजार रुपये तक प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति की राशि में आवश्यकतानुसार सक्षम समिति द्वारा परिवर्तन किया जा सकता है।

न्यास द्वारा स्नातक तक की शिक्षा के लिए 20, स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए 10 तथा प्रतियोगी परीक्षा/कोचिंग के लिए 15 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। वार्षिक पारिवारिक आय की अधिकतम सीमा 5 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

हिमाचल प्रदेश सरकार अथवा केंद्र सरकार की किसी संस्था से पहले से छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

आवेदन के साथ पिछली उत्तीर्ण कक्षाओं के प्रमाण-पत्र, हिमाचल बोनाफाइड प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र तथा बैंक खाते के प्रथम पृष्ठ की प्रति संलग्न करना अनिवार्य है। पात्र अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट और साक्षात्कार भी आयोजित किया जाएगा, जिसकी सूचना अलग से दी जाएगी। छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान केवल आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा।

इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी अपना आवेदन 31 अक्तूबर, 2026 तक सहायक आयुक्त (मंदिर) एवं उपमंडलाधिकारी (ना.), बैजनाथ के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य आरोपी के पास 2 करोड़ नकद मिले , 2000 के 97 लाख बैंक में एक्सचेंज करवाए : सलूणी में युवक हत्याकांड की जांच NIA से करवाई जाए : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

चंबा/ शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चंबा जिले में मनोहर की निर्मम हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में यह घटना दुर्लभ है।...
article-image
पंजाब

25 वर्षीय युवती से कथित दुष्कर्म के मामले में हिमाचल भाजपा अध्यक्ष का 81 वर्षीय भाई गिरफ्तार

इलाज के बहाने युवती से दुष्कर्म का है आरोप एएम नाथ। सोलन :  प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का 81 वर्षीय भाई रामकुमार बिंदल को सोलन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रामकुमार...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, सेक्टर 49 डी में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

संसदीय कोटे से दी थी 5 लाख रुपए की ग्रांट चंडीगढ़, 6 जुलाई: चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने संसदीय कोटे से जारी 5 लाख रुपए की ग्रांट से सेक्टर-49डी...
Translate »
error: Content is protected !!