पिकांक्ष और चेश्वी की बचपन की उपलब्धियां उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत : खन्ना दम्पति

by

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में पिकांक्ष ने जूडो में रजत पदक जीतकर बढ़ाया होशियारपुर का मान : खन्ना

होशियारपुर, 6 अक्टूबर  : पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना व उनकी धर्मपत्नी मीनाक्षी खन्ना ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ खेल प्रतियोगिताओं में होशियारपुर के मास्टर पिकांक्ष शर्मा और बेबी चेश्वी शर्मा द्वारा जूडो खेल में शानदार प्रदर्शन करने पर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने दोनों बच्चों की उपलब्धि पर उन्हें एवं उनके परिवार को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खन्ना दम्पति ने संयुक्त तौर पर कहा कि इतनी कम उम्र में पिकांक्ष और चेश्वी द्वारा खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना सराहनीय है। विशेष रूप से पिकांक्ष शर्मा ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में जूडो प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर न केवल अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है, बल्कि होशियारपुर का मान भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक आयु में हासिल की गई ऐसी उपलब्धियां उनके अनुशासन, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं का संकेत देती हैं। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, धैर्य और संघर्ष की भावना भी पैदा करते हैं।खन्ना ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना चाहिए और उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर देने चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पिकांक्ष और चेश्वी भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करते हुए अपने परिवार, होशियारपुर और पंजाब का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने अविनाश राय खन्ना व उनकी धर्मपत्नी मीनाक्षी खन्ना का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किए जाने से उनका उत्साह और बढ़ा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

 केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को ठगने के साथ पंजाब के लोगों को भी ठगा : सुनील जाखड़

पंजाब बीजेपी के प्रमुख सुनील जाखड़ ने दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली को लेकर हमला बोला है।उन्होंने आम आदमी पार्टी की गारंटी के दावे को लेकर जमकर निशाना साधा।  सुनील...
article-image
पंजाब

जिला प्रशासन होशियारपुर और सनातन धर्म कॉलेज होशियारपुर के बीच करार पर हस्ताक्षर

सनातन धर्म कॉलेज के छात्र बाल गृह और वृद्धाश्रम में विभिन्न गतिविधियां करेंगे होशियारपुर, 22 मई – डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रिंसिपल सनातन धर्म कॉलेज होशियारपुर व जिला प्रशासन होशियारपुर...
article-image
पंजाब

गोलियां मारकर सरपंच के भाई की हत्या, कार में मिला शव : पांच खोल बरामद

बटाला : बटाला में एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक गांव के सरपंच का भाई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। बटाला से महज 4 किलोमीटर दूर...
article-image
पंजाब

डेढ़ किलोग्राम अफीम के साथ कार सवार गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 13 जून : माहिलपुर पुलिस ने कार सवार व्यक्ति युवराज भारती पुत्र अमरजीत कुमार निवासी महहला गोकलपुर, जंडियाला रोड थाना तरतारन से डेढ़ किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट के...
Translate »
error: Content is protected !!