गांव देनोवाल कलां में 15 अक्टूबर को होगा वार्षिक छिंज मेला और कबड्डी कप,  नामी पहलवान दिखाएंगे कुश्ती के जौहर

by

गढ़शंकर :  रोजा पंज पीर स्थान के मुख्य सेवादार बाबा रघुभिंदर सिंह बिट्टू, प्रबंधक कमेटी गांव देनोवाल कलां, समूह नगर निवासियों और एनआरआई भाइयों के सहयोग से वार्षिक छिंज मेला एवं कबड्डी कप 15 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं तथा सेवादारों की विभिन्न ड्यूटियां लगाई गई हैं।

रोजा पंज पीर दरबार के मुख्य सेवादार बाबा रघुभिंदर सिंह बिट्टू और दलजीत सिंह बैंस ने बताया कि बंगा-गढ़शंकर रोड के नजदीक आयोजित होने वाले छिंज मेले और कबड्डी कप को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। उन्होंने बताया कि छिंज मेले के अखाड़े में नामी पहलवान अंकित रौणी, मेजर डेरा बाबा नानक, पहलवान बाज रौणी और लाली फगवाड़ा सहित अन्य पहलवान कुश्ती के जौहर दिखाएंगे।

उन्होंने बताया कि कबड्डी कप में विभिन्न नामी टीमों के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले करवाए जाएंगे। छिंज की शुरुआत पुरातन परंपरा के अनुसार भगवान श्री कृष्ण महाराज जी और बाबा सिद्ध चानण जी के नाम की पहली कुश्ती से होगी। इस दौरान अन्य पारंपरिक खेल आयोजित नहीं किए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का कबड्डी कप करवाया जा रहा है और खिलाड़ियों तथा पहलवानों को लाखों रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं मेले में पहुंचने वाले दर्शकों के लिए बादाम वाले दूध और देसी घी से बनी जलेबियों का लंगर भी लगाया जाएगा।

इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के सदस्य, सेवादार और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

23 पेटी अवैध शराब की बरामद : दो गिरफ्तार

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने अवैध शराब की 23 पेटी बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया कि एएसआई सुखराम सिंह को सूचना...
article-image
पंजाब

खंडूर साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी अमृतपाल : बठिंडा लोकसभा से सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू निर्दलीय चुनाव लड़ सकते

खंडूर साहिब : डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी आतंकवादी अमृतपाल सिंह लोकसभा चुनाव लड़ेगा। अमृतपाल के वकील राजदेव सिंह खालसा ने यह जानकारी दी। वकील राजदेव सिंह खालसा ने डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल सिंह...
article-image
पंजाब

भवानीपुर में बीएमसी वेरका डेयरी में हैल्पर पर तेजधारों हथियारों से हमला कर गंभीर घायल करने के आरोप में पांच पर हत्या की कोशिश व अन्य आरोपों तहत मामल दर्ज

गढ़शंकर ।  गांव भवानीपुर में वेरका बीएमसी डेयरी पर कार्यारत युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ गढ़शंकर पुलिस ने हत्या की कोशि करने व...
article-image
पंजाब , समाचार

रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों के साथ दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में वार्षिक समारोह संपन : एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल विजेता हरमिलन कौर बैंस और पीसीएस (जुडीसरी) में उत्तीर्ण रहे पवनप्रीत सिंह मुग्गोवाल ने समारोह में की वतौर मुख्य मेहमान शिरकत

गढ़शंकर : दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल गढ़शंकर और दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोहलरों माहिलपुर का वार्षिक समारोह का आयोजन क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!