प्रदेश में साफ-सुथरा व पारदर्शी प्रशासन देने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने 7.43 लाख रुपए की लागत वाली शेरगढ़ बाईपास से गांव शेरगढ़ तक बनी सडक़ का किया उद्घाटन
होशियारपुर :
कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश साफ-सुथरा व पारदर्शी प्रशासन देने के लिए वचनबद्ध है और इस दिशा में मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कार्य किया जा रहा है। वे आज 7.43 लाख रुपए की लागत वाली शेरगढ़ बाईपास से गांव शेरगढ़ तक बनी सडक़ का उद्घाटन करने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्य मंत्री की ओर से ड्रग माफिया पर नकेस कसने व नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त हिदायत जारी कर इस ओर गंभीर कदम उठाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए राज्य सरकार ने 26,754 पद भरने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती मुहिम शुरु कर दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन पदों को भरने की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से सम्पूर्ण करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों से जुड़ी हर छोटी से बड़ी समस्या के समाधान के लिए प्रदेश में काम किया जा रहा है।
श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ’लोक मिलनी’ का आग़ाज़ कर लोगों की शिकायतों का मौके पर निपटारा करने के लिए बेहतरीन प्रोग्राम की शुरुआत की है, जिससे प्रदेश की जनता का पंजाब सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि लोगों की लंबे समय सेे चली आ रही समस्याओं को जल्द हल कर लोगों तक ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं पहुंचाई जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायती जमीन पर किए गए कब्जों को छुड़ाकर हजारों एकड़ जमीन संबंधित पंचायत के सुपुर्द की गई है जो कि अपने आप में प्रशंसनीय कार्य है और प्रदेश की जनता ने इस अभियान में खुल कर अपना समर्थन भी दिया है। उन्होंने कहा कि जनहित में किए गए ऐसे कार्य लगातार जारी रहेंगे।
इस मौके पर एक्सियन लोक निर्माण विभाग रजिंदर गोतरा, एस.डी.ओ. तेजिंदर सिंह, वरिंदर शर्मा बिंदू, धीरज शर्मा, ब्लाक समिति सदस्य बलविंदर सिंह, सरपंच गुरमीत कौर, पंच रजिंदर, सर्बजीत कौर, सतिंदर,  हरगुरमीत सिंह, राज कुमार शर्मा, पवन शर्मा, उत्तमजीत सिंह, सरवन कुमार आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सामूहिक सुसाइड या मर्डर? ….सभी को लगी थी गोली : पति-पत्नी और उनकी दोनों बच्चियों के शव बरामद

फिरोज़पुर :  फिरोज़पुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली लगने से मौत हो गई. मृतकों में पति, पत्नी और उनकी दो...
article-image
पंजाब

छोटा भंगाल के लोगों का MLA किशोरी लाल ने जाना दर्द

एएम नाथ।  बैजनाथ 20 नवंबर :- विधायक किशोरी लाल ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्र छोटा भंगाल के लोहारडी आयोजित ‘ सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम में शामिल हुए । इस अवसर पर...
article-image
पंजाब

बेटे के शव का घर पहुंचने से पहले ही इंतजार कर रही मां ने भी दम तोड़ा

दोनो की चिताएं एक साथ जली। माहिलपुर – अढाई महीने पहले रोमानिया में संदिग्ध हालात में मरे माहिलपुर ब्लाक के गांव लंगेरी के 35 वर्षीय युवक कुलदीप सिंह का शव आखिरकार भारी जदोजहद के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कुर्की रोकने के लिए सुक्खू सरकार ने 64 करोड़ किए जमा : अब नहीं होगी हिमाचल भवन की नीलामी

रोहित राणा। शिमला : हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने सेली कंपनी को 64 करोड़ रुपये अपफ्रंट प्रीमियम के तौर पर अदा न करने पर उतनी ही संपत्ति के हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!