बनीखेत और डलहौजी में पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित :जीवन के पहले 1000 दिन बच्चों के स्वस्थ भविष्य की नींव: विशेषज्ञ

by

जंक फूड से दूरी और संतुलित आहार अपनाने का किया आह्वान

एएम नाथ। डलहौजी : पोषण माह के अंतर्गत बनीखेत और डलहौजी में एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविर में वृत्त सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा वर्करों सहित स्थानीय लाभार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं, किशोरियों और अभिभावकों को पोषण, स्वास्थ्य तथा बच्चों के समुचित विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से जिला समन्वयक पोषण अभियान विकास शर्मा ने उपस्थित लोगों को जीवन के सुनहरे प्रथम 1000 दिनों के महत्व तथा पोषण के पांच सूत्रों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री भी वितरित की। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था से लेकर बच्चे के शुरुआती वर्षों तक उचित पोषण उसके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
शिविर में बच्चों में बढ़ते स्क्रीन टाइम के दुष्प्रभावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अभिभावकों को बच्चों के मोबाइल और अन्य स्क्रीन उपकरणों के इस्तेमाल को सीमित करने तथा उन्हें खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की सलाह दी गई। बच्चों को अच्छे संस्कार देने के साथ जंक फूड से दूरी बनाए रखने और दैनिक आहार में संतुलित भोजन तथा मोटे अनाज को शामिल करने पर विशेष जोर दिया गया।
वृत्त सुपरवाइजर ने महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म को लेकर समाज में व्याप्त गलत धारणाओं को दूर करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता आवश्यक है, ताकि महिलाएं और किशोरियां स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, विशेषकर एनीमिया से बचाव के प्रति सजग हो सकें।
विकास शर्मा ने महिलाओं और किशोरियों को गर्भवती महिलाओं का समय पर आंगनबाड़ी केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र में पंजीकरण करवाने तथा सभी प्रसव पूर्व जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि समय पर पंजीकरण और स्वास्थ्य जांच से मां और बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकती हैं तथा प्रसव के बाद महिला को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ प्राप्त करने में भी सुविधा होगी।
शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर में तैयार किए गए पौष्टिक व्यंजनों तथा स्थानीय फलों और सब्जियों की प्रदर्शनी भी लगाई। लोगों को स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा जंक फूड से दूरी बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक 5 मई को

ऊना :  जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक 5 मई को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में आय-व्यय का अनुमोदन, जिला परिषद के वार्षिक बजट 2022-23 का अनुमोदन,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय मानक ब्यूरो, द्वारा लम्बागांव स्वयं सहायता समूहों के लिए ‘शाइन’ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कांगड़ा, 12 अगस्त: भारतीय मानक ब्यूरो, परवाणू शाखा कार्यालय द्वारा गत दिवस लम्बागांव में महिला नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों के लिए ‘शाइन’ स्टैंर्ड हेल्प इन्फार्म एंड नरचर एम्पावरमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री ने खंड स्तरीय अंडर-14 (छात्र) टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, विभिन्न खेलों में विजेता छात्रों को किया पुरस्कृत, बोले हर क्षेत्र में सिफारिशवादी तंत्र को रोकने की आवश्यकता

बिलासपुर 7 अगस्त : वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोह में घुमारवीं 2 खंड स्तरीय अंडर-14 (छात्र) टूर्नामेंट के समापन समारोह में प्रदेश सरकार के टीसीपी, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तकनीकी शिक्षा,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रैक्टर ट्राली की हुक टूटने से एक की मौत, एक गंभीर घायल 

गढ़शंकर,  23 मार्च : स्थानीय चंडीगढ़-होशियारपुर मार्ग पर अड्डा सतनौर के समीप तूड़ी से लदे एक ट्रैक्टर-ट्राली की हुक टूट जाने से चालाक की मौत हो गई जबकि उसके साथ सवार एक व्यक्ति गंभीर...
Translate »
error: Content is protected !!