पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा फैसला: डलहौजी की सीमा चंदेल को MRPL के निदेशक मंडल में अहम जिम्मेदारी

by

ACC ने गैर-सरकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति को दी मंजूरी, तीन वर्ष का रहेगा कार्यकाल

एएम नाथ। नई दिल्ली : केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) ने श्रीमती सीमा चंदेल को मैगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) के निदेशक मंडल में गैर-सरकारी निदेशक (Non-official Director) के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के कॉर्पोरेट अफेयर्स डेस्क की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।
मंत्रालय की ओर से MRPL के प्रबंध निदेशक को भेजे गए पत्र के अनुसार सीमा चंदेल की नियुक्ति आदेश जारी होने की तारीख से तीन वर्ष की अवधि के लिए होगी। हालांकि, यदि इससे पहले सरकार की ओर से कोई अन्य आदेश जारी होता है तो नियुक्ति उस आदेश के अनुसार समाप्त मानी जाएगी।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अवर सचिव अरविंद कुमार ने यह आदेश 5 अक्टूबर 2026 को जारी किया। आदेश में नियुक्ति से संबंधित आवश्यक जानकारी देते हुए इसकी प्रतियां संबंधित व्यक्ति के अलावा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoP&T), लोक उद्यम विभाग (DPE) तथा मंत्रालय के संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई हैं।
सीमा चंदेल की MRPL के बोर्ड में नियुक्ति को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। MRPL देश की प्रमुख रिफाइनिंग एवं पेट्रोकेमिकल कंपनियों में शामिल केंद्र सरकार की ओर से जारी आधिकारिक प्रक्रिया के तहत की गई है और इसका कार्यकाल तीन वर्ष अथवा अगले है। इस नियुक्ति के साथ सीमा चंदेल को कंपनी के निदेशक मंडल में नीतिगत एवं संस्थागत स्तर पर अपनी भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।
यह नियुक्ति केंद्र सरकार की ओर से जारी आधिकारिक प्रक्रिया के तहत की गई है और इसका कार्यकाल तीन वर्ष अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला स्थित तपोवन विधान सभा में 30 जून व 1 जुलाई को आयोजित किया जाएगा राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र – ॥ का वार्षिक सम्मेलन- विधान सभा अध्यक्ष

एएम नाथ। शिमला : धर्मशाला, 21 जून- विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिह पठानिया ने कहा कि 30 जून व 1 जुलाई, 2025 को तपोवन में हिमाचल प्रदेश विधान सभा राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मंडी में 61 किलो पोस्त जब्त : पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार

मंडी : प्रदेश में चल रहे एंटी-ड्रग अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है, मंडी जिला पुलिस ने आज मंडी जिले में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए हैं और पंजाब के दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा की गुणवत्ता का मूल आधार शिक्षक : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने शिक्षक व्यावसायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज नीति आयोग चंबा जिला प्रशासन तथा भारती एयरटेल फाउंडेशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित : सी -विजिल एप के माध्यम से  की जा सकती है आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित  शिकायत

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी  मुकेश  रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 15 मार्च :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी  मुकेश  रेपसवाल  की अध्यक्षता में  लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों...
Translate »
error: Content is protected !!