शिमला में 108.16 करोड़ की तीन विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किए लोकार्पण-शिलान्यास : रिज मजबूत होगा, पार्किंग बढ़ेगी; निगम कर्मियों को मिलेंगे आवास

by

एएम नाथ।  शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला में 108.16 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक रिज मैदान में 66.81 करोड़ रुपये की लागत से किए गए सुधार एवं स्थिरीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों का उद्देश्य रिज मैदान के धंसने की समस्या का समाधान करने के साथ क्षेत्र को मजबूत बनाना है।

मुख्यमंत्री ने श्री गुरुद्वारा साहिब के समीप पुराने बस अड्डे के पास 6.85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भी लोकार्पण किया। इस सुविधा से स्थानीय लोगों, दुकानदारों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ क्षेत्र में पार्किंग की समस्या कम करने में मदद मिलेगी।

निगम कर्मचारियों को मिलेगा आवास

मुख्यमंत्री ने बालूगंज के समीप पशु पड़ाव में 34.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले शिमला नगर निगम कर्मचारियों के आवासीय परिसर की आधारशिला रखी। इससे शहर की सेवाओं में जुटे नगर निगम कर्मचारियों को बेहतर आवास सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में मदद मिलेगी।

ट्रैफिक समस्या के समाधान पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यटन मानचित्र पर शिमला की विशिष्ट पहचान है। शहर की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखते हुए आधारभूत ढांचे को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिमला में यातायात की समस्या के समाधान के लिए सर्कुलर रोड को डबल लेन किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 600 करोड़ रुपये की लागत से सब्जी मंडी में आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर रही है। इसके अलावा छोटा शिमला से सीटीओ तक 150 करोड़ रुपये की लागत से भूमिगत यूटिलिटी डक्ट्स का निर्माण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिमला के समग्र एवं व्यवस्थित विकास के लिए कार्य कर रही है, ताकि शहर की प्राकृतिक सुंदरता का संरक्षण एवं संवर्धन होने के साथ स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें।

पूर्व सरकार पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री सुक्खू ने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार ने विभिन्न परियोजनाओं के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किए बिना केवल शिलान्यास किए थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक बजट का प्रावधान सुनिश्चित किया है।

इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पार्षदगण, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला टीचर सस्पेंड : 3 साल से आती थी रोजाना साढ़े 12 बजे स्कूल

एएम नाथ : कुल्लू ।  जिले में  लगघाटी में चौपड़सा सरकारी स्कूल में देरी से आधी छुट्टी पर पहुंचने वाली महिला टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला टीचर रोज 12 बजे के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बचत भवन चंबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला एएम नाथ। चम्बा :  मुख्यालय चंबा स्थित बचत भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सैनिक कल्याण विभाग चम्बा के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में...
हिमाचल प्रदेश

मल्टीनेशनल कम्पनी सुजुकी मोटर द्वारा आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 15 जुलाई को

ऊना, 7 जुलाई: आईटीआई ऊना में 15 जुलाई को प्रातः 9 बजे मल्टीनेशनल कम्पनी सुजुकी मोटर गुजरात द्वारा हंसालपुर प्लांट राजस्थान हेतू साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बठिंडा हत्याकांड में नया मोड़ : गोली लगने से पहले दोनों में हुई थी लड़ाई- एक ही स्कूल में पढ़ चुके हैं मृतक युवक-युवती

बठिंडा : बीती शनिवार को शहर के परसराम नगर गली नंबर 29 निवासी कशिश नामक युवती की गोली मारकर बाद में खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने के मामले में थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!