सी.बी.आई. की कार्रवाई ने पंजाब की आप सरकार पर उठाए गंभीर सवाल : पूर्व सांसद खन्ना

by

होशियारपुर, 8 अक्टूबर  : पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओ.एस.डी. से जुड़े मामले में सी.बी.आई. द्वारा की गई कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटनाक्रम पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के कामकाज और उसके दावों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े अधिकारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों की जांच के लिए हाईकोर्ट द्वारा सी.बी.आई. को जांच सौंपना एक गंभीर विषय है। इसके बाद सी.बी.आई. द्वारा मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय सहित कई स्थानों पर तलाशी की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार भ्रष्टाचार-मुक्त शासन के दावे करती रही है, लेकिन अब मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े लोगों की माननीय पंजाब एन्ड हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा सी.बी.आई. जांच के आदेश देना इन दावों की वास्तविकता पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों के चलते सचेत हो चुकी है और आम आदमी पार्टी सरकार का असली चेहरा भांप चुकी है खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार को चाहिए कि सी.बी.आई. जांच को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताने के बजाय जांच में सहयोग करे ताकि पूरे मामले की सच्चाई जनता के सामने आ सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धमकी मामले में हाईकोर्ट के आदेश में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार : हिमाचल सरकार की याचिका खारिज

एएम नाथ। शिमला : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के एक आदेश में दखल देने से इनकार किया। हाईकोर्ट ने पुलिस को एक पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और राज्य के कुछ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

किसानों को सब्जी, फल तथा दुग्ध उत्पादन के लिए करें प्रेरित – समय पर कार्य पूर्ण न होने पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी सुनिश्चित : DC हेमराज बैरवा

शिवा प्रोजेक्ट धनोटू में तथा लुथान में निर्मित हो रहे सुख आश्रय परिसर का निरीक्षण किया राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/ तलवाड़ा , 4 दिसम्बर : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए...
article-image
पंजाब

मजीठिया से बिना शर्त माफी माँग कर केजरीवाल ने पीड़ित परिवारों के साथ विश्वासघात किया :मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी

पंजाब की संपदा की लूट की नीयत से आने वाले लोभी से राज्य को बचाना समय की जरूरत ढोलबाहा (होशियारपुर) 24 दिसम्बरः पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज यहाँ कहा कि जिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवतियों को जूट बैग और खिलौने बनाने का दिया प्रशिक्षण : पीएनबी आरसेटी ने स्वरोजगार आरंभ करने के भी दिए टिप्स

धर्मशाला, 08 अगस्त। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला की ओर से हार जलाड़ी में बेरोजगार युवतियों के लिए जूट बैग तथा खिलौने बनाने के लिए 13 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें...
Translate »
error: Content is protected !!