विद्यार्थियों की सुविधा के लिए श्री खुरालगढ़ साहिब स्कूल को रविंद्र कौर ने किया वाहन भेंट : ब्रिगेडियर करनैल सिंह से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वाहन उपलब्ध करवाने का किया था अनुरोध

by

गढ़शंकर ।  सरकारी हाई स्कूल श्री खुरालगढ़ साहिब में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के आवागमन की समस्या को देखते हुए ब्रिगेडियर करनैल सिंह की पत्नी रविंदर कौर ने स्कूल को एक वाहन भेंट किया। गांव वासियों ने पंचायत की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वाहन उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया गया था, जिसे स्वीकार करते हुए उन्होंने यह वाहन उपलब्ध करवाया।
रविंदर कौर ने कहा कि मैं और ब्रिगेडियर करनैल सिंह गांव में आये थे तो गांव वासियों व पंचायत ने ब्रिगेडियर करनैल सिंह से कहा था कि गांव बस्सी से बच्चों को स्कूल आने में परेशानी होती है। इसलिए इनके लिए वाहन उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए ब्रिगेडियर करनैल सिंह ने आज वाहन भेजा है जो स्कूल के स्टाफ व ग्राम पंचायत को सौंप दी है। वाहन के लिए तेल और चालक का खर्च भी हम देंगे।
सरपंच रणजीत सिंह सूद व कॅप्टन बख्शीश सिंह ने बताया कि गांव बस्सी से विद्यार्थी लंबी दूरी तय कर स्कूल पहुंचते हैं। खराब मौसम के दौरान आवागमन में उन्हें अधिक परेशानी होती थी। विद्यार्थियों की इस समस्या को देखते हुए पंचायत ने ब्रिगेडियर करनैल सिंह से वाहन उपलब्ध करवाने की मांग की थी। उन्हीनों कहा कि ब्रिगेडियर करनैल सिंह व उनकी धर्मपत्नी रविंदर कौर का वाहन देने और वाहन के लिए तेल का खर्च व ड्राइवर का वेतन देने के आश्वासन का आभार प्रकट किया है।
इस अवसर पर  सरपंच रणजीत सिंह सूद व कॅप्टन बख्शीश सिंह व अन्य ने ब्रिगेडियर करनैल सिंह की पत्नी रविंदर कौर को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सुरिंदर सिंह भून, जीत सिंह ,  बस्सी के सरपंच विनोद कुमार ,स्कूल के मुख्याध्यापक करनैल सिंह व अन्य मौजूद थे।

फोटो कैप्शन : सरकारी हाई स्कूल श्री खुरालगढ़ साहिब स्टाफ को वाहन को सपुर्द करते हुए रविंदर कौर व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एंट्री टैक्स को लेकर हो रहे विरोध को लेकर कहा कि सरकार द्वारा इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। उन्होंने...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 14 मार्च को : मैसर्ज़ एकता एन्टरप्राइज़िज गुरूग्राम द्वारा लिवगार्ड बैट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मुबारिकपुर, परवाणु व सोलन हेतू

ऊना, 10 मार्च – मैसर्ज़ एकता एन्टरप्राइज़िज गुरूग्राम द्वारा लिवगार्ड बैट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मुबारिकपुर, परवाणु व सोलन हेतू कैम्पस साक्षात्कार 14 मार्च को प्रातः 9 बजे आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आईटीआई...
article-image
दिल्ली , पंजाब

निज्जर की बरसी पर कनाडा की संसद में मौन रखने की घटना का जवाब : वैंकूवर स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कनिष्क विमान हादसे की याद में एयर इंडिया मेमोरियल में 23 जून को श्रद्धांजलि सभा का होगा आयोजन

नई दिल्ली : भारत ने एयर इंडिया के विमान कनिष्क को बम से उड़ाने की बरसी याद दिलाते हुए कनाडा में वर्षों से पल रहे आतंकवाद को निशाने पर लिया है। कनाडा की संसद...
article-image
पंजाब

आरपीएस संधू की ओर से अमृतसर के डीसी पी (जांच ) का पदभार संभाला

अमृतसर/दलजीत अजनोहा :  अमृतसर में बतौर डी सी पी (जांच) के पद पर आर पी एस संधू की ओर से अपना पदभार संभाला,इस अवसर पर पहले उन्हें पुलिस की टुकड़ी की ओर से गार्ड...
Translate »
error: Content is protected !!