नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप……बोले- नॉर्वे पर कभी नहीं मिटने वाला दाग लगा

by

अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- 8 युद्ध रुकवाए, मुझे 8 बार मिलना चाहिए था पुरस्कार; भारत-पाकिस्तान संघर्ष रोककर 5 करोड़ लोगों की जान बचाने की बात दोहराई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर एक बार फिर नाराजगी जताई है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि उन्हें पुरस्कार न देकर नॉर्वे ने अपने ऊपर ऐसा दाग लगा लिया है, जो कभी नहीं मिटेगा। ट्रंप ने नोबेल कमेटी के फैसले को शर्मनाक और अपमानजनक बताते हुए दावा किया कि उन्होंने आठ युद्ध रुकवाए हैं, इसलिए उन्हें आठ बार नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए था।

ट्रंप ने पुरस्कार पाने वाली नवी पिल्लै को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि उन्हें बहुत कम लोग जानते हैं। उन्होंने पुरस्कार के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे उदारवादी विचारधारा से जुड़ा निर्णय बताया।

भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का दावा दोहराया

ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाकर पांच करोड़ लोगों की जान बचाई। उन्होंने कहा कि वह ईरान और रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने की दिशा में भी काम कर रहे हैं। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका, जिससे मध्य पूर्व, यूरोप और अमेरिका में बड़े संकट को टाला जा सका।

2018 से पुरस्कार पर जता रहे हैं दावेदारी

नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर ट्रंप की दावेदारी नई नहीं है। अक्टूबर 2018 में उन्होंने कहा था कि विभिन्न क्षेत्रों में शांति के प्रयासों के बावजूद शायद उन्हें यह पुरस्कार नहीं मिलेगा। फरवरी 2019 में उन्होंने तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे द्वारा नामित किए जाने का जिक्र किया था।

2019 में ट्रंप ने कहा था कि निष्पक्ष तरीके से पुरस्कार दिए जाने पर उन्हें कई उपलब्धियों के लिए सम्मान मिलना चाहिए। 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से अपनी तुलना करते हुए सवाल उठाया था कि यदि ओबामा को नोबेल शांति पुरस्कार मिल सकता है, तो उन्हें क्यों नहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप की वरिष्ठ नेता करमजीत कौर सिद्धू बनीं नेशनल काउंसिल सदस्य, गढ़शंकर में कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

गढ़शंकर, 1 सितंबर। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता श्रीमती करमजीत कौर सिद्धू को पार्टी की नेशनल काउंसिल का सदस्य बनाए जाने पर गढ़शंकर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें नई...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में एमकाम स्मैसटर तीसरा का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर :बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज ,गढ़शंकर के एमकाम स्मैसटर तीसरा का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते विभाग के प्रमुख प्रो कंवर कुलवंत सिंह ने बताया कि छात्र नितिन ने 79.33% अंक प्राप्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ : 4 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

जम्मू । जम्मू पुलिस ने दो बड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ चार महिलाओं समेत आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नर्स निमिषा प्रिया को मृत्‍युदंड, यमन की सुप्रीम कोर्ट द्वारा : ‘ब्लड मनी’ का भुगतान करके पीड़ित परिवार के साथ बातचीत करने के लिए यमन की यात्रा करने की अनुमति मांगी

नई दिल्‍ली : यमन की सुप्रीम कोर्ट द्वारा भारत की एक महिला को मृत्‍युदंड देने का मामला सामने आया है। मूल रूप से केरल की रहने वाली नर्स निमिषा प्रिया पर आरोप है कि...
Translate »
error: Content is protected !!