परगट सिंह ने पेश की सीएम पद की दावेदारी….बोले- कांग्रेस में कई नेता मुख्यमंत्री बनने के योग्य…राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव

by

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में खुद को शामिल बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और विधायक सुखपाल सिंह खैरा को भी इस पद के योग्य बताया है। एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कई ऐसे नेता हैं, जिनमें मुख्यमंत्री बनने की क्षमता है। हालांकि, उन्होंने किसी एक चेहरे के बजाय सामूहिक नेतृत्व पर जोर दिया और कहा कि विधानसभा चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

परगट सिंह रविवार, 11 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। समारोह में करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ लेकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा और हर नेता को उसकी क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

गुटबाजी खत्म करने पर जोर

पार्टी में गुटबाजी की चर्चाओं को खारिज करते हुए परगट सिंह ने कहा कि सभी नेता एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। हॉकी के मैदान से राजनीति में आए परगट सिंह ने अपनी भूमिका बताते हुए कहा कि वह स्ट्राइकर के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर फुल बैक की भूमिका भी निभाने के लिए तैयार हैं।

सीएम पद की दावेदारी के प्रमुख आधार

परगट सिंह को 2 अक्टूबर 2026 को राजा वड़िंग की जगह पंजाब कांग्रेस का प्रधान नियुक्त किया गया था। तीन बार विधायक रह चुके परगट सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपिक खिलाड़ी हैं। वह पंजाब सरकार में खेल एवं शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। दोआबा क्षेत्र से आने वाले परगट सिंह की नियुक्ति को पार्टी के क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस ने अभी मुख्यमंत्री पद के किसी उम्मीदवार की औपचारिक घोषणा नहीं की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप सरपंच पर फायरिंग, गांव के ही युवक ने गुरुद्वारा साहिब में मारी गोली

फ़रीदकोट :  गांव पहलुवाला में शनिवार को आम आदमी पार्टी के सरपंच पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटनाक्रम के दौरान पेट में गोली लगने से घायल हुए सरपंच जसवंत...
article-image
पंजाब

तीन किवंटल बीस किलोग्राम चूरा पोस्त गढ़शंकर पुलिस ने किया बरामद, आरोपी भागने में कामयाब

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने रविवार को ट्रक यूनियन के पास एक जाइलो गाड़ी से तीन किवंटल बीस किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद मामला दर्ज किया है जबकि आरोपी भागने में कामयाब हो गए। एसएचओ...
article-image
पंजाब

पोह महीने की बेमिसाल शहादतों को समर्पित दूध के लंगर लगाए

लुधियाना, 26 दिसंबर: दशमेश पिता धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों, माता गुजरी जी तथा उनके लिए दूध की सेवा करने वाले बाबा मोती राम मेहरा जी की पोह महीने की...
article-image
पंजाब

आपातकाल के काले अध्याय को 50 वर्ष बाद भी भुला नहीं पाये भारतवासी : तीक्ष्ण सूद

इंदिरा गांधी ने अपने परिवार के राज के लिए संविधान की धज्जियां उड़ा दी थी : सूद होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट...
Translate »
error: Content is protected !!