पोह महीने की बेमिसाल शहादतों को समर्पित दूध के लंगर लगाए

by

लुधियाना, 26 दिसंबर: दशमेश पिता धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों, माता गुजरी जी तथा उनके लिए दूध की सेवा करने वाले बाबा मोती राम मेहरा जी की पोह महीने की बेमिसाल शहादतों को समर्पित राजगुरु नगर में दूध के लंगर लगाया गया। इन लंगरों में पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और लुधियाना कांग्रेस कमेटी (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान तथा उनके साथियों ने भी सहयोग दिया।

इस अवसर पर महान शहीदों को नमन करते हुए पवन दीवान ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने एक ही सप्ताह में अपना पूरा परिवार कौम पर न्योछावर कर दिया था, जिसका कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी को दूध पिलाने वाले बाबा मोती राम मेहरा के पूरे परिवार को कोल्हू में पीस दिया गया था। पोह महीने की शहादतें हमें हक और सच के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देती हैं।

इस दौरान अन्य लोगों के अलावा, इंदरजीत कपूर, कुलबीर सिंह नीटा, बीएम कालिया, टोनी सिद्धू, रेशमजीत गाबा, जगदीश मांगट, योगेश बांसल, परमजीत सिंह गहोर, सोनू दुआ, हनी गुरमेल मेडिकल हाल, हैप्पी कपूर भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वादाखिलाफी के विरोध में टेक्निकल सर्विसेज यूनियन ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

गढ़शंकर, 5 अगस्त: संयुक्त फ्रंट द्वारा दिए गए अर्थी फूंक प्रदर्शन के आह्वान पर गढ़शंकर मंडल में टेक्निकल सर्विसेज युनियन, पेंशनर संगठन तथा रेगुलर कर्मचारियों ने वादाखिलाफी के विरोध में मुख्यमंत्री पंजाब का पुतला...
article-image
पंजाब

सीएम मान ने जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे को बताया सफल, बोले- निवेशकों के उत्साह से पंजाब बनेगा निवेश का केंद्र

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि हाल ही में जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे के दौरान निवेशकों का मिला भरपूर उत्साह प्रदेश की औद्योगिक प्रगति में नया मील...
पंजाब

1020 नशीली गोलियों के साथ एक नेपाली को पकड़ा,मामला दर्ज

नंगल-  नंगल पुलिस ने प्रतिबंधित व नशीली गोलियों की सप्लाई देने की फिराक खड़े एक नेपाली को 1020 नशीली गोलियों के साथ काबू किया है। पुलिस ने कथित आरोपी पर मामला दर्ज कर दिया।...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विद्यार्थियों को 18 हजार रुपये के वजीफा चैक वितरित

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज मैं विधार्थियों को बलवीर सिंह वजीफा योजना तहत चार विद्यार्थियों को 18 हजार रुपये के वजीफा चैक कार्यकारी प्रिंसिपल लखविंदरजीत कौर ने वितरित किए।। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!