दो कारो में हुई भीषण टक्कर : स्विफ्ट कार के एयर बैग खुलने से चालक बचा और आई-10 कार सवारों को आई मामूली खरोचें

by
गढ़शंकर : गढ़शंकर बलाचौर रोड पर कस्बा समुंदड़ा के निकट जा रही स्विफ्ट कार को लिंक सड़क से आ रही आई 10 कार दुआरा जोरदार टक्कर मारने से दोनों कारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । लेकिन दोनों कारों  में चार सवार बाल बाल बच गए।
          गढ़शंकर बलाचौर रोड पर जिला नवाशहर के बंगा के निकट गांव धड़वाड़ा के यादविंदर  स्विफ्ट कार नंबर पीबी 37- के – 2391 में सवार होकर अपनी बहन के पास गढ़शंकर के गांव चक्क गुज्जरां जा रहा था ।  इस दौरान रनजीत सिंह निवासी मुबारकपुर , जिला एसबीसी नगर लिंक रोड से आई 10 कार नंबर पीबी -20 बी-2542 में सवार होकर आ रहा था । जैसे ही आई 10 कार मेन रोड पर पहुंची तो वहां से गुजर रही कार से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें आई 10 कार सड़क के नीचे उतर कर पानी मे गिर कर बृक्ष से टकरा गई और स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्विफ्ट के दोनो एयर बैग खुलने से स्विफ्ट कार चालक बाल बच गया। उधर आई 10 कार के चालक व कार में सवार दो अन्य महिलायों को लोगो ने बाहर निकाला। उनके मामूली खरोचें आई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पेपर लीक मामलों की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, दोषियों को मिलेगी जल्द सख्त सजा : डॉ. राजीव बिंदल

संसद से भागकर सड़क पर अराजकता फैला रही कांग्रेस, लोकतंत्र को कर रही शर्मसार भाजपा का कांग्रेस पर हमला, पीएम आवास और पार्टी मुख्यालय मार्च की बताई राजनीतिक नौटंकी एएम नाथ। शिमला : भारतीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रजनी पाटिल बनीं हिमाचल कांग्रेस की नई प्रभारी : प्रदेश कार्यकारिणी के पुनर्गठन की तैयारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल को एक बार फिर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा बीती रात जारी पत्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SMS Spoofing ! एक गलती और कुछ ही मिनटों में अकाउंट खाली… जानें कैसे करें बचाव?

नई दिल्ली : डिजिटल दौर में ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल वॉलेट ने जीवन बहुत आसान बना दिया है। लेकिन साइबर अपराधी भी लगातार नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं। SMS Spoofing उनमें से एक...
Translate »
error: Content is protected !!