स्टेम सैल का पहला रजिस्ट्रेशन कैंप : कालेज के विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने स्टेम सैल दान रजिस्ट्रेशन कैंप में लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

by

होशियारपुर, 08 अगस्त:  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देश पर आज सरकारी कालेज होशियारपुर में पहला स्टेम सैल रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में सरकारी कालेज के न सिर्फ विद्यार्थियों बल्कि प्राध्यापकों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जानकारी देते हुए प्रोजैक्ट के कन्वीनर नरेश गुुप्ता ने बताया कि अर्जुन वीर फाउंडेशन के सिम्मी सिंह व जसलीन गरचा ने विद्यार्थियों को स्टेम सैल रजिस्ट्रेशन प्रोजैक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी और समझाया कि किस तरह रजिस्ट्रेशन के माध्यम से हम किसी भी जरुरतमंद बीमार व्यक्ति को स्वस्थ करने में अपना योगदान दे सकते हैं।
प्रोजैक्ट कन्वीनर ने बताया कि स्टेम सैल के बारे में विस्तारपूर्वक प्रस्तुति व कालेज प्राध्यापकों की ओर से चलाए गए जागरुकता अभियान के चलते बहुत से विद्यार्थियों ने स्टेम सैल दान की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए अपने आपको रजिस्टर्ड करवाया व अपने मुंह के स्वैब के नमूने दिए। नरेश गुप्ता ने बताया कि लोगों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए जिले में अर्जुनवीर फाउंडेशन के साथ मिलकर जिला प्रशासन स्टेम सैल योजना पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्टेम सैल थैरेपी ब्लड कैंसर, थैलेसीमिया, जेनेटिक डिसऑर्डर जैसी कई जानलेवा बीमारियों के लिए काफी कारगर है और इस थैरेपी के प्रयोग से इन जानलेवा बीमारियों का इलाज संभव है। उन्होंने इस कैंप के संचालन में सरबत दा भला सोसायटी के जिला अध्यक्ष आज्ञापाल सिंह साहनी, कालेज के प्रिंसिपल जोगेश व लेक्चरार मीनाक्षी परमवीर का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में अगला कैंप उर्मिला देवी आयुर्वेदिक कालेज होशियारपुर में 11 अगस्त को लगाया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीहवां स्कूल में शीतकालीन शिविर के दौरान शहीदी सप्ताह को समर्पित मुकाबले और नवोदय विद्यालय परीक्षा की तैयारी करवाई

गढ़शंकर, 28 दिसंबर:  सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सीहवां में स्कूल इंचार्ज नरिंदर कौर के नेतृत्व में 24 दिसंबर से विंटर कैंप चल रहा है जो 31 दिसंबर तक चलेगा। इस कैंप के दौरान छात्रों को...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में लगाए रोजगार मेले में नौजवान पीढ़ी ने दिखाई गहरी दिलचस्पी

गढ़शंकर –  पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरे प्रदेश में रोजगार मिले लगाए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला के तहत बी.डी.पी.ओ दफ्तर गढ़शंकर में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया...
article-image
पंजाब

युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दो गिरफ्तार

माहिलपुर । 26 अगस्त: गढ़शंकर के गांव रामपुर के युवक मनजिंदर सिंह पर 12 अगस्त को कृपाण से हमला कर उसे घायल करने के आरोप में माहिलपुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया...
Translate »
error: Content is protected !!