अकाली दल की सरकार बनने पर गांवों और शहरों में विकास की लहर दौड़ेगी : ठेकेदार राठा
गढ़शंकर, 12 अक्टूबर। पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह राठां ने गांव कुक्कड़ मजारा में शिरोमणि अकाली दल बादल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अकाली दल की पूर्व सरकार के समय करवाए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों तक अपनी नीतियां पहुंचाने की अपील की।
बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि अकाली दल की सरकार के दौरान गांव में विकास कार्य हुए और विभिन्न परियोजनाओं के लिए अनुदान भी मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली सरकार के समय शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलकर आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों के सामने पेश कर रही है। ग्रामीणों ने कांग्रेस और मौजूदा सरकार पर गांव के विकास के लिए पर्याप्त अनुदान नहीं देने के आरोप भी लगाए।
इस अवसर पर सुरिंदर सिंह राठां ने कहा कि अकाली दल की सरकार बनने पर गांवों और शहरों में विकास कार्यों को गति दी जाएगी। बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने आगामी चुनावों में अकाली दल का समर्थन करने की बात कही।
इस मौके पर जोगा सिंह इब्राहिमपुर, हरजीत सिंह, डॉ. आतमजीत सिंह, निशान सिंह, गुरिंदर सिंह गोल्डी, जसवीर सिंह कुक्कड़ मजारा, पूर्व सरपंच सुच्चा सिंह, कश्मीर सिंह, बलकार सिंह, तीरथ सिंह, अमृतपाल सिंह, तरलोक सिंह, करम सिंह, मंजीत सिंह, गुरकमल सिंह, अमरीक सिंह, मोहन सिंह, अवतार सिंह, राम सिंह, रेशम सिंह, चरणजीत सिंह चकफुलू, सोहन सिंह नंगलां, कुलदीप सिंह दीपा, बलविंदर कुमार दब, केवल सिंह घांगो, बलराज सिंह बल्ली, जोगा सिंह और जरनैल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
