कांगड़ा में 304 कॉमन सर्विस सेंटरों से ग्रामीणों को घर-द्वार पर मिल रहीं डिजिटल सेवाएं

by

14.89 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित केंद्रों से 170 से अधिक सेवाओं का लाभ; युवाओं और महिलाओं को मिल रहे स्वरोजगार के अवसर

एएम नाथ।  धर्मशाला। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने और सरकारी सुविधाओं को लोगों के घर-द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से कांगड़ा जिले में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिले में अब तक 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं, जिनकी स्थापना और संबंधित गतिविधियों पर 14 करोड़ 89 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी एवं ऑनलाइन सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही हैं।

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) और सीएससी नेटवर्क के समन्वय से ग्राम पंचायत भवनों में भी सेवा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य पंचायत भवनों को डिजिटल सेवाओं के केंद्र के रूप में विकसित करना है, ताकि लोगों को छोटे-छोटे सरकारी कार्यों के लिए शहरों और दूर-दराज के कार्यालयों में न जाना पड़े।

एक ही स्थान पर मिल रहीं 170 से अधिक सेवाएं

जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर ने बताया कि सीएससी के माध्यम से नागरिकों को 170 से अधिक डिजिटल और ई-गवर्नेंस सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इनमें आधार नामांकन और बायोमेट्रिक अपडेट, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं, डिजी-पे के माध्यम से नकद निकासी, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं तथा जन्म, मृत्यु, आय और जाति प्रमाण-पत्र से संबंधित सेवाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर इन केंद्रों को सिंगल विंडो सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए बिजली, इंटरनेट कनेक्टिविटी और आवश्यक आईटी सुविधाओं को मजबूत करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

युवाओं को मिल रहा स्वरोजगार

सीएससी केंद्रों के संचालन में विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर (वीएलई) अहम भूमिका निभा रहे हैं। इनके माध्यम से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही डिजिटल सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।

धर्मशाला के समीप बल्ला जदरांगल में सीएससी संचालित करने वाले स्नातक मनोज कुमार और चैतड़ू में केंद्र चलाने वाले सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक एवं एमबीए डिग्रीधारक साहिल ने बताया कि इस पहल से उन्हें अपने क्षेत्र के नजदीक रोजगार का अवसर मिला है। वे ग्रामीणों को विभिन्न ऑनलाइन और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ अपनी आजीविका भी चला रहे हैं।

ग्रामीणों के समय और खर्च की बचत

बल्ला जदरांगल की ग्रामीण रुचि और सीमा तथा चैतड़ू की पलक ने बताया कि गांव के नजदीक सीएससी की सुविधा मिलने से सरकारी दस्तावेजों और अन्य सेवाओं से जुड़े कार्य करवाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। इससे समय और आने-जाने के खर्च की बचत होती है।

पंचायत स्तर पर सेवाओं का विस्तार प्राथमिकता

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा जिले में स्थापित सीएससी के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं और जनहित से जुड़ी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों को धीरे-धीरे पंचायत मुख्यालयों में स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके लिए आरजीएसए के तहत कई स्थानों का चयन किया गया है और प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को उनके घर के नजदीक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार जिला मुख्यालय और अन्य सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

आरजीएसए और सीएससी के संयुक्त प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तिकरण, वित्तीय समावेशन और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ पंचायत स्तर पर सरकारी सेवाओं की पहुंच मजबूत हो रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1500 रुपये प्रतिमाह देने को मंजूरी प्रदान : 2401 एसएमसी शिक्षकों को सीमित सीधी भर्ती के माध्यम से लाया जाएगा अनुबंध आधार पर, कम्प्यूटर साईंस) के 985 पद भरने को भी स्वीकृति दी

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में विधानसभा चुनाव-2022 के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं से किए वायदे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर विस क्षेत्र की पेयजल योजनाओं पर खर्च हो रहे 134 करोड़…बस स्टैंड के लिए दिए हैं 7:50 करोड़, सैनिक स्कूल को 5 करोड़ : मुकेश अग्निहोत्री

जोल में विश्राम गृह के निर्माण और 2 नई बस सेवाएं आरंभ करने की घोषणा उपमुख्यमंत्री ने किया राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की प्रथम संध्या का शुभारंभ एएम नाथ।  सुजानपुर 02 मार्च। उपमुख्यमंत्री मुकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय मानक ब्यूरो, द्वारा लम्बागांव स्वयं सहायता समूहों के लिए ‘शाइन’ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कांगड़ा, 12 अगस्त: भारतीय मानक ब्यूरो, परवाणू शाखा कार्यालय द्वारा गत दिवस लम्बागांव में महिला नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों के लिए ‘शाइन’ स्टैंर्ड हेल्प इन्फार्म एंड नरचर एम्पावरमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

151 से ज्यादा सीट आ जाए तो प्रशांत किशोर के मुंह पर गोबर पड़ जाए : 303 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी – प्रशांत किशोर

नई दिल्ली  : राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत किशोर ने नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को...
Translate »
error: Content is protected !!