तीन नए बस रूटों पर एचआरटीसी बसों को विधायक कमलेश ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

by
राकेश शर्मा : देहरा, 13 अक्टूबर, 2026। देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने मंगलवार को देहरा बस स्टैंड से हिमाचल पथ परिवहन निगम के पांच नए बस रूटों पर बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष उपाध्याय ने विधायक को हिमाचली शॉल एवं टोपी पहनाकर सम्मानित किया। विधायक ने धार रूट पर शुरू की गई बस में सफर भी किया।
एचआरटीसी द्वारा शुरू किए गए तीन नए बस रूटों में देहरा से लंज वाया लुनसु एवं धार, सकरी से ढलियारा वाया हरिपुर एवं खैरिया होते हुए देहरा तथा देहरा से धन्नोटू वाया बड़ा शामिल हैं।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुगम परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। नए बस रूटों के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों तथा अन्य यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। इसी कड़ी में शीघ्र ही चिंतपूर्णी रूट पर वाया नेहरन पुखर, नलसूया एवं चनौता बस सेवा शुरू करने की भी योजना है।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष निष्ठा चम्वयाल, उपाध्यक्ष किरण, वार्ड सदस्य उपासना एवं किरण शर्मा, कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व निदेशक सुनील कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव इन्द्र शर्मा, सचिव आशा डडवाल, बलजीत डडवाल, राज कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित ठाकुर, पूर्व प्रधान रंजना नरोतरा, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष उपाध्याय, वनमंडलाधिकारी अरुण कुमार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी करतार चन्द, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनोज शर्मा तथा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीएवी स्कूल सुंदरनगर के वार्षिक उत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह : समाज को आगे बढ़ाने का माध्यम है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा – सांसद प्रतिभा सिंह

सुंदरनगर (मंडी), 5 दिसम्बर । सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि मजबूत शिक्षण संस्थान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समृद्धि का स्रोत होने के साथ ही समाज को आगे बढा़ने का माध्यम हैं। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वोटों का डाका डालकर सीएम ने जितवाय चुनाव और वोट चोरी यात्रा निकाल रहे : जयराम ठाकुर

जो सूचना आरटीआई से मिल सकती है वह विधान सभा से क्यों नहीं मिल रही चुनाव में हुई धांधली उजागर होने से बचाने के लिए नहीं दिया जा रहा आंकड़ा विधान सभा उप चुनाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों ने ग्रहण की पद, गोपनीयता की शपथ : एसडीएम डॉ संजीव धीमान ने दिलाई शपथ

पट्टा मेहलोग, 6 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पट्टा में आयोजित समारोह में पंचायत समिति के कुल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य कम्प्यूटर शिक्षक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : राज्य कम्प्यूटर शिक्षक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां एसोसिएशन की अध्यक्ष सुमन ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संगठन...
Translate »
error: Content is protected !!