आपदा के एक वर्ष बाद भी नहीं पड़ी फलाचन नदी में बहे दोगडा पुल की नींव : सैकड़ों लोग परेशान, बढ़ता जा रहा है पुल का इंतजार

by

फलाचन नदी पर दोगड़ा पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू करे सरकार- ग्रामीण.

तीर्थन घाटी गुशैनी (परस राम भारती):- जिला कुल्लू उपमंडल बंजार में तीर्थन घाटी की दुर्गम ग्राम पंचायत मशियार में दोगड़ा पुल का निर्माण कार्य न होने से क्षेत्र के करीब 600 लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कमेडा, मंझली और मशियार गांवों को जोड़ने वाला यह वाहन योग्य वैली ब्रिज 13 अगस्त 2025 को भारी बारिश के कारण फलाचन नदी में बह गया था। पुल टूटने के 14 महीने बाद भी इसके निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम न उठाए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

दोगड़ा पुल मशियार पंचायत की करीब आधी आबादी के लिए आवागमन का प्रमुख साधन था। पुल बह जाने के बाद से इन गांवों के लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बठाहड़ स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी नदी पार करके आना-जाना पड़ता है। फिलहाल नदी में पानी का स्तर कम होने के कारण कुछ वाहन भी नदी के रास्ते से गुजर रहे हैं, लेकिन पानी बढ़ने पर यह रास्ता बंद हो जाएगा। ऐसे में कमेडा, मंझली और मशियार गांवों का संपर्क प्रभावित होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पुल के लिए अभी तक न तो निर्माण स्थल का चयन किया गया है और न ही इसकी नींव रखने का काम शुरू हुआ है। बरसात में बह चुके इस पुल का पुनर्निर्माण समय पर न होने से क्षेत्र के लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है।

नदी में पानी कम, फिर भी निर्माण कार्य शुरू नहीं.

स्थानीय ग्रामीणों पूर्व उपप्रधान प्रकाश ठाकुर, वार्ड सदस्य प्रेम सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य भाग सिंह, लाल चंद, हेत राम, अमर भारती, दलीप सिंह, मेघ सिंह, धर्म चंद, हीरा लाल, दरबारी लाल और ढेवा राम सहित अन्य लोगों ने कहा कि दोगड़ा पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाना चाहिए। वर्तमान में नदी में पानी का स्तर कम है, इसलिए पुल की नींव और फाउंडेशन का काम शुरू करने के लिए यह उचित समय है।

ग्रामीणों ने चिंता जताई कि आने वाले महीनों में नदी का जलस्तर बढ़ने और बरसात शुरू होने से निर्माण कार्य करना मुश्किल हो सकता है। यदि समय रहते काम शुरू नहीं किया गया तो लोगों को एक बार फिर लंबे समय तक परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

सरकार और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग.

ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, उपायुक्त कुल्लू और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि दोगड़ा पुल के निर्माण को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि यह पुल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि तीन गांवों के लोगों, विद्यार्थियों और अन्य जरूरतमंदों की सुविधा के लिए बेहद जरूरी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया कि बिना देरी किए निर्माण स्थल का चयन कर पुल की फाउंडेशन का काम शुरू करवाया जाए, ताकि नदी का जलस्तर बढ़ने से पहले निर्माण कार्य आगे बढ़ सके और क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिता की हत्या के आरोप में 19 साल की युवती गिरफ्तार : छोटी बहन ने बताया कि हत्या आपसी लड़ाई और बीच-बचाव में हुई

मनीमाजरा : गांव किशनगढ़ में 19 साल की युवती पर अपने ही पिता की हत्या के आरोप में आईटी पार्क थाना पुलिस में मामला दर्ज कर उसकी बेटी आशा को को गिरफ्तार कर लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्षय रोगियों को निशुल्क मिलेगा पौष्टिक आहार : केंद्रीय भंडारण निगम ने नि-क्षय मित्र बनकर क्षय रोगियों को लिया गोद

टीबी रोग मुक्त चंबा के लक्ष्य को हासिल करने में मिलेगी गति हिमाचल प्रदेश में सभी क्षय रोगियों को पोषण सहायता उपलब्ध करवाने वाला पहला ज़िला बना चंबा एएम नाथ। चम्बा :  चंबा ज़िला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता : विद्या नेगी

धर्मशाला में राज्य महिला आयोग की विशेष अदालत आयोजित, 28 में से 15 मामलों की सुनवाई एएम नाथ। धर्मशाला, 11 फरवरी :  हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आज बुधवार को मण्डलीय आयुक्त कार्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के माथे पर तीन टांके और नाक पर एक टांके लगा : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहले से हालत स्थिर, अस्पताल से छुट्टी

कालीघाट :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्वास्थ्य से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। चोटिल ममता बनर्जी की पहले से हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी...
Translate »
error: Content is protected !!