आईआईटी कमांद से मंडी आ रही टैक्सी में लगी आग, जलकर राख : चालक समेत 7 लोगों ने कूदकर बचाई जान

by

कटिंडी के पास सवा चार बजे हुआ हादसा, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

एएम नाथ।  मंडी। आईआईटी कमांद से मंडी शहर की ओर आ रही एक टैक्सी में बुधवार को अचानक आग लग गई। टैक्सी में चालक सहित सवार छह प्रशिक्षुओं ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। आग इतनी तेजी से फैली कि दमकल विभाग के पहुंचने तक टैक्सी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, मंडी शहर की पैलेस कॉलोनी निवासी अंकित की टैक्सी उसका भाई राहुल चला रहा था। बताया जा रहा है कि इस टैक्सी को आईआईटी प्रबंधन ने हायर किया था। बुधवार को जब राहुल छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी की ओर आ रहा था, तभी शाम करीब सवा चार बजे कटिंडी से लगभग एक किलोमीटर दूर टैक्सी में अचानक आग लग गई।

टैक्सी में आग लगते ही चालक और सभी प्रशिक्षु बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग का वाहन मौके पर पहुंचा। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक टैक्सी पूरी तरह जल चुकी थी।

अग्निशमन केंद्र मंडी के फायरमैन प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने से टैक्सी पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल ने श्री आनंदपुर साहिब में टेका माथा ..कहा गुरु साहिब का बलिदान अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा

श्री आनंदपुर साहिब : श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित भव्य समागमों का पवित्र शहर श्री आनंदपुर साहिब में भव्यता से आगाज हो गया है। देश और दुनिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहादपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विधायक मलेंद्र राजन ने नवाजे बहादपुर स्कूल के बच्चे

इंदौरा,16 दिसंबर :   विधायक मलेंद्र राजन ने आज शनिवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहादपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की और शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के लिए कुलदीप सिंह पठानिया आस्ट्रेलिया रवाना

न्यूजीलैंड, जापान व दक्षिण कोरिया भी जाएंगे विधानसभा अध्यक्ष एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आस्ट्रेलिया  के सिडनी शहर में 5 से 8 नवम्बऱ, 2024 तक आयोजित होने वाले 67वें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टायरों में नाइट्रोजन गैस भरवाने के फायदों के बारे में जानने के लिए पढ़ें ….माइलेज बढ़ती है

नई दिल्ली : कार हो या बाइक अच्छी तरह से चले इसलिए उसके टायरों में हवा का प्रेशर ठीक रहना जरूरी है। लेकिन उसमें भरी जाने वाली हवा के बारे में ज्यादातर लोग ध्यान...
Translate »
error: Content is protected !!