शादी की खुशियों से पहले मातम : लाहौल-स्पीति में कार चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी, 3 की मौत; 4 घायल :

by

तिन्दी के पास वीर मंदिर के समीप मोड़ पर हुआ हादसा, मृतकों में दो सगे भाई शामिल; घायलों का उदयपुर अस्पताल में उपचार जारी

लाहौल-स्पीति, 19 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के तिन्दी क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब शादी समारोह में शामिल होने जा रहे सात लोगों से भरी हरियाणा नंबर की आई-20 कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चंद्रभागा नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों व्यक्ति सलग्रां गांव के निवासी थे।

मोड़ पर चालक ने खोया वाहन से नियंत्रण

पुलिस जिला मुख्यालय केलांग से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार शाम करीब चार बजे तिन्दी के समीप वीर मंदिर के पास हुआ। कार में सवार सात लोग तिन्दी गांव से शादी समारोह में शामिल होने के लिए सलग्रां गांव की ओर जा रहे थे। इनमें छह लोग सलग्रां गांव और एक व्यक्ति भुजुंड गांव का निवासी था।

बताया जा रहा है कि जैसे ही कार एक मोड़ पर पहुंची, चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे गहरी ढांक की ओर लुढ़कते हुए चंद्रभागा नदी के किनारे जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

पुलिस और प्रशासन ने चलाया बचाव अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी तिन्दी, पुलिस थाना उदयपुर और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उदयपुर पहुंचाया गया। वहीं, तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मृतकों और घायलों की पहचान

मृतक:

  • शिव कुमार, पुत्र रूप सिंह, निवासी सलग्रां।
  • अजय, पुत्र रूप सिंह, निवासी सलग्रां।
  • कार्तिक, पुत्र जराम चंद, निवासी सलग्रां।

घायल:

  • रोहित, पुत्र मदन लाल, निवासी सलग्रां, तहसील उदयपुर।
  • पुष्पेंद्र (चालक), पुत्र अमर नाथ, निवासी भुजुंड।
  • समीर, पुत्र राम किशन, निवासी सलग्रां।
  • विवेक, पुत्र देवी सिंह, निवासी सलग्रां।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों के साथ हुए इस दर्दनाक हादसे ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वयोवृद्ध मतदाताओं को किया सम्मानित

हमीरपुर 01 अक्तूबर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को निर्वाचन विभाग के अधिकरियों और कर्मचारियों ने 100 वर्ष से अधिक आयु के वयोवृद्ध मतदाताओं के घर जाकर उनको सम्मानित किया। उपायुक्त एवं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 1638 सड़कें बन्द, भरमौर में ईयर लिफ्ट कर मशीन भेज कर खोली जाएगी सड़कें : विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण विभाग को हुआ 23 सौ करोड़ का नुकसान : विक्रमादित्य सिंह एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी नुकसान हो रहा है।जगह जगह लैंडस्लाइड होने से प्रदेश में सड़कें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएस का मामला पहुंचा गवर्नर के पास : सीएस तैनाती को लेकर आईएएस निशा सिंह ने गवर्नर को लिखा पत्र

शिमला | मुख्य सचिव की तैनाती के मामले में 1987 बैच की आईएएस एवं प्रधान सलाहकार (प्रशिक्षण एवं विदेश संबंधी मामले) निशा सिंह ने राज्यपाल से शिकायत कर उनका उपहास करने व उनकी सीनियोरिटी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की गारंटी “काठ की हांडी”, मोदी की गारंटी “सच्ची गारंटी” : जेपी नड्डा 

कुछ नही आया डालना जेबा में तो आना क्या’ नड्डा ने कांग्रेस नेताओं पर कसा तंजए एम नाथ। शिमला :.      मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलने पर...
Translate »
error: Content is protected !!