राज्य स्तरीय फुटबॉल मुकाबलों में होशियारपुर का दमदार प्रदर्शन, 3 पदक झटके

by

खेलों वतन पंजाब दीयां के सीजन-4 में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

गढ़शंकर , 20 अक्टूबर। फुटबॉल की नर्सरी के रूप में विख्यात माहिलपुर में आयोजित खेलों वतन पंजाब दीयां-2026, सीजन-4 के राज्य स्तरीय फुटबॉल मुकाबलों में जिला होशियारपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर जिले की झोली में तीन पदक डाले।

पंजाब के विभिन्न जिलों से पहुंची टीमों के बीच हुए इन मुकाबलों में होशियारपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बे का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

राज्य स्तरीय मुकाबलों के दौरान गढ़शंकर के तहसीलदार लवदीप सिंह (पीआरएस) ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और खेलों के प्रति समर्पण को देते हुए कहा कि राज्य स्तर पर पदक जीतना खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है।

होशियारपुर के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर फुटबॉल प्रेमियों और जिला प्रशासन ने विजेताओं को बधाई दी तथा उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी अपने शानदार प्रदर्शन से जिले और पंजाब का नाम रोशन करेंगे।

फोटो कैप्शन: माहिलपुर में राज्य स्तरीय फुटबॉल मुकाबलों के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते गढ़शंकर के तहसीलदार लवदीप सिंह तथा अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्ति।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डानसीवाल में पीने के पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो करेंगे तेज संघर्ष

एसडीओ ने कहा कि जल्द होगा समस्या का समाधान गढ़शंकर: गांव डानसीवाल में एक तर्फ पीने के पानी की किल्लत के चलते गांव वासियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर पीने के पानी...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra College of Law

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha /March 3 : Rayat Bahra College of Law organized a special seminar on constitutional laws, led by Prof. (Dr.) Ratan Singh from Panjab University, Chandigarh. Students from the fourth, sixth, eighth,...
Translate »
error: Content is protected !!