पूर्व सैनिक पर दिनदहाड़े फायरिंग, टांग में लगी गोली; आरोपी फरार

by

कुत्ते को घुमाने निकले 58 वर्षीय महेंद्र सिंह पर पिस्टल से हमला, बद्दी की फैक्टरी में साथ काम करते थे दोनों; मध्य प्रदेश निवासी आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

एएम नाथ। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मंगलवार सुबह बालकरूपी पंचायत में गोली चलने की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। घर से कुत्ते को घुमाने निकले 58 वर्षीय पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह पर एक व्यक्ति ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली उनकी टांग में लगी, जिससे वह घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश निवासी शत्रुघ्न के रूप में की है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

बद्दी की फैक्टरी में हुई थी दोनों की पहचान

मामले में सामने आया है कि आरोपी और घायल पूर्व सैनिक पहले से एक-दूसरे को जानते थे। महेंद्र सिंह पहले बद्दी स्थित एक निजी फैक्टरी में काम करते थे, जहां शत्रुघ्न भी उनके साथ कार्यरत था। दोनों के बीच उसी दौरान जान-पहचान हुई थी।

बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह ने मार्च में फैक्टरी की नौकरी छोड़ दी थी। उस समय शत्रुघ्न उन्हें बद्दी से उनके घर छोड़ने भी आया था। ऐसे में पहले से परिचित व्यक्ति द्वारा गोली चलाने की घटना ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

हमले के पीछे की वजह तलाश रही पुलिस

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी ने महेंद्र सिंह पर गोली क्यों चलाई। दोनों के बीच किसी विवाद की आशंका समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि फायरिंग के पीछे क्या कारण था और दोनों के बीच किसी तरह का विवाद हुआ था या नहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बेटी ने हिमाचल में किया टॉप, पिता चलाते हैं छोटी से दुकान

12वीं में प्रदेश भर में कुल 41 स्टूडेंट्स ने किया टॉप, टॉपर्स में 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने आज यानि सोमवार को 12वीं कक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केवी सलोह में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत सेमीनार आयोजित

ऊना, 4 जुलाई – नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय सलोह मे एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया जिसमें उपमंडलाधिकारी (नागरिक) हरोली विशाल शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। एसडीएम विशाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत में पहली बार बड़े स्तर पर राफ्टिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन : 16 से 23 सितंबर तक पंदोआ में आयोजित की जाएगी एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप – उपायुक्त

उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीती हुई टीमों के अतिरिक्त विश्व की 20 टीमें लेंगी भाग शिमला 09 जून – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहाँ एनआईसी हॉल में एशियन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र को 141 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी : 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र बेटियों और महिलाओं को 1500 रुपये सम्मान राशि आरंभ – मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू

पंचरुखी उप-तहसील को स्तरोन्नत कर तहसील में बदलने की घोषणा एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय । जयसिंहपुर : प्रदेश की महिलाओं से विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए वायदे को पूरा करते हुए राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!