अंब-ऊना हाईवे पर HRTC बस और बाइक की टक्कर : दो युवकों की मौत

by

स्तोथर गांव के योगेश कुमार और अमन भाटिया ने गंवाई जान, बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज

अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अंब-ऊना हाईवे पर मंगलवार रात एचआरटीसी बस और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान स्तोथर गांव निवासी योगेश कुमार और अमन भाटिया के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

कृष्णा नर्सरी के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार रात करीब 10:45 बजे अंब के ऊना रोड पर कृष्णा नर्सरी के समीप हुआ। एचआरटीसी की बस ऊना से अंब की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक की बस से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक ही गांव के दो युवकों की असमय मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरमनप्रीत कौर और युवराज सिंह के नाम पर स्टैंड का उद्घाटन

नई दिल्ली – पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम पर मोहाली के मुल्लांपुर में स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एक स्टैंड का नामकरण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सऊदी अरब में मौत की सजा पाए बलजिंदर के लिए पंचायतें उठाएंगी आवाज

परिवार से मिली सरपंच यूनियन, केंद्र सरकार से कूटनीतिक हस्तक्षेप की मांग; विदेश मंत्रालय को भेजा जाएगा मांग पत्र सुजानपुर/पठानकोट। सऊदी अरब में मौत की सजा सुनाए जाने के मामले में सुर्खियों में आए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विदेशी कालेजों से MBBS ग्रेजुएट के लिए एक साल की इंटर्नशिप देने के स्वास्थ्य विभाग को सीएम ने दिए निर्देश

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि वे उन योग्य MBBS ग्रेजुएट के लिए एक साल की इंटर्नशिप की अनुमति दें, जिन्होंने विदेशी मेडिकल...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सभी एचपीएएस अधिकारियों ने विद्युत सब्सिडी छोड़ी -प्रदेश में डिले करप्शन को शून्य करने का लक्ष्य – मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार सायं पीटरहॉफ शिमला में आयोजित हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी संघ के वार्षिक सम्मेलन ‘‘अभिव्यक्ति’’ की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!