पठानकोट में बाइक-स्कूटी विवाद ने लिया हिंसक रूप… दो पक्षों में खूनी झड़प

by

ईंट-पत्थरों और तेजधार हथियारों से हमले का आरोप, विनय कुमार गंभीर घायल; घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पठानकोट। शहर में खत्री सभा के पास देर रात बाइक और स्कूटी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जबकि विनय कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच बाइक और स्कूटी को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान ईंट-पत्थरों और तेजधार हथियारों का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हमले का वीडियो

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चार से पांच लोग एक युवक पर ईंट-पत्थरों और तेजधार हथियारों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होता नजर आ रहा है। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम, इसमें शामिल लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों के बयान दर्ज करने और विवाद की वजह सहित पूरे घटनाक्रम की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिव पुरी श्मशानघाट में बनेगा इलेक्ट्रानिक यूनिट, होगी विद्युत संस्कार की सुविधा: सुंदर शाम अरोड़ा

करीब एक करोड़ रुपए की लागत से दो महीनों में तैयार होगी विद्युत संस्कार वाला सिस्टम श्मशानघाट में एक सप्ताह में बनेगी शैड होशियारपुर  :पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने...
article-image
पंजाब

आखिर शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी प्रमुख पद से सुखबीर बादल का इस्तीफा किया स्वीकार

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की कार्यसमिति ने शुक्रवार को पार्टी प्रमुख के पद से सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। एक महीने पहले अकाल...
article-image
पंजाब

फिनलैंड की तर्ज पर होगी अब पंजाब में भी प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाई : भगवंत मान सरकार ने लिया बड़ा फैसला

पंजाब के प्राइमरी स्कूलों में जल्द ही फिनलैंड की तर्ज पर पढ़ाई होगी। इसी कड़ी में शुक्रवार को पंजाब से कुछ टीचर्स को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजा गया है। इस मौके पर पंजाब...
article-image
पंजाब

पंजाब में बिजली हुई सस्ती : चुनाव से पहले 1.50 रुपये प्रति यूनिट तक घटी दरें

चंडीगढ़: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने बिजली के टैरिफ में कटौती की है, जिससे आम लोगों को बड़ा फायदा होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने...
Translate »
error: Content is protected !!