मोदी सरकार पंजाबियों के हर दुःख-सुख में साथ खड़ी : खन्ना

by

कहा, गृह मंत्री अमित शाह का परमिंदर झोटा के परिवार से मिलना पंजाब में नशा मुक्ति के लिए विशेष महत्त्व
होशियारपुर, 22 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पंजाब के मानसा जिले में दिवंगत परमिंदर झोटा के परिवार से मुलाकात कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त करने और परिवार को न्याय दिलाने के लिए कार्रवाई का भरोसा देने की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के लोगों के हर दुःख-सुख में उनके साथ खड़ी है और गृह मंत्री का पंजाब आकर पीड़ित परिवार से मिलना इस बात का प्रतीक है कि केंद्र सरकार पंजाब के लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है।
खन्ना ने कहा कि पंजाब की जवानी को नशे से बचाना और प्रदेश को नशामुक्त बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। परमिंदर झोटा का मामला पंजाब में नशे की समस्या और इससे जुड़े गंभीर सामाजिक प्रश्नों की ओर ध्यान आकर्षित करता है। ऐसे समय में केंद्रीय गृह मंत्री का पीड़ित परिवार से मिलना न केवल परिवार को संबल प्रदान करता है, बल्कि नशे के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति या परिवार को प्रभावित नहीं करता, बल्कि इससे पूरे समाज और प्रदेश का भविष्य प्रभावित होता है। पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग करना होगा। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना भी आवश्यक है जिसके लिए पंजाब वासियों को मोदी सरकार का सहयोग करना होगा। खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के नागरिकों की सुरक्षा, न्याय और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब में केंद्र सरकार के दखल से नशामुक्ति के सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। पंजाब को नशामुक्त, सुरक्षित और खुशहाल बनाने के लिए केंद्र सरकार वचनबद्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गौरव यादव पंजाब के नए कार्यकारी डीजीपी नियुक्त

चंडीगढ़ : आईपीएस आफिसर गौरव यादव पंजाब के नए कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किए गए हैं। डीजीपी वीके भावरा के छुट्टी पर जाने के बाद उन्हें यह चार्ज दिया गया है। डीजीपी वीके भावरा आज...
article-image
पंजाब

फूड बिजनेस आपरेटर( हर छोटे से बड़े) के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य : 4 सर्विलेंस व 7 इनफोर्समेंट सैंपल लेकर फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजे

जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 होशियारपुर, 29 मई: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिले में लोगों को मिलावट मुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

50-60 हजार से क्या होगा…. कंगना रनौत ने राजनीति को बताया महंगा शौक : खुलेआम कह डाली ये बात

कंगना रनौत ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी गहरी छाप छोड़ी है. जी हां, अपने दमदार अभिनय बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना ने राजनीति में कदम रख लिया है। 2024 के लोकसभा चुनाव...
article-image
पंजाब

विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं को डॉ दिलबाग राय ने भाजपा में शामिल किया।

माहिलपुर – चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित उम्मीदवार डॉ दिलबाग राय ने आधा दर्जन गांवों का दौरा किया। इस दौरान अन्य दलो के कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टियों को अलविदा कहते हुए भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!