खैरड रावल बसी की एससी सरपंच ने एससी कमीशन पंजाब के पास जनरल व बीसी वर्ग के लोगों पर पंचायत के कामों में रुकावट डालने के  लगाए आरोप

by
गढ़शंकर – जनरल व बीसी वर्ग के लोग अनसूचित जाती के सरपंच व पंचायत द्वारा कराए जा रहे कार्यो में रुकावट पैदा कर रहे हैं। इस शब्द खैरड रावल गांव की सरपंच हरजिंदर कौर व पंचायत सदस्यों ने गढ़शंकर रेस्ट हाउस में लोगों की शिकायतें सुनने आये पंजाब अनसूचित जाती कमीशन के सदस्य प्रभदयाल व  ज्ञान चंद को मिलकर अपनी शिकायत सौंपते हुए कहे। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि गांव में पुराना तालाब है जिसमे अनसूचित जाती के लोगों के घरों का गंदा पानी जाता है। गंदे पानी की नाली को पंचायत द्वारा अंडरग्राउंड पाइप लाइन से जोड़ा जा रहा है जिसे गांव के बलजिंदर सिंह पुत्र महंगा सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र शंकर दास, सिमरनजीत सिंह पुत्र गुरसिंदर सिंह, बलविंदर सिंह पुत्र गुरमेज सिंह, बलजीत कौर पत्नी बलजिंदर सिंह, परमजीत सिंह पुत्र मंगल सिंह वासी खैरड रावल बसी रुकावट पैदा कर रहे हैं जिसके कारण विकास कार्य रुके हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोग हमें नीचा दिखाते है जिससे हमें मानसिक परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने इन सदस्यों के सामने गुहार लगाई की इन लोगों के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाए। इस दौरान उनके साथ पंच मनजीत कौर पत्नी दविंदर सिंह, संदीप सहोता पुत्र सरवन राम, कुलविंदर सिंह पुत्र रामकिशन व वरिंदर सिंह पुत्र चूहड़ सिंह भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में इस बात को लेकर लड़ाई है कि एक सिख को पगड़ी और कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी – अमेरिका में राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने नेता ने कहा- भारत में बोलकर दिखाएं

लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका पहुंचे हैं. वहां वह पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे हैं, जिस पर बीजेपी नेता भी उन पर पलटवार कर रहे हैं. अब...
article-image
पंजाब

मान सरकार की कैबिनेट सब-कमेटी ने कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक : शिक्षा विभाग को टीचर्स की सर्विस को रेगुलर करने पर विचार करने को कहा

पंजाब की भगवंत मान सरकार की कैबिनेट सब-कमेटी ने कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक की। इस बैठक में सब-कमेटी की तरफ से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए...
article-image
पंजाब

विकास का सिलसिला रहेगा जारी कहा सांसद मनीष तिवारी ने : अलग-अलग गांवों के विकास के लिए 23 लाख रुपए के ग्रांट के चेक बांटे

रूपनगर, 17 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र में विकास की गति को और आगे बढ़ाते हुए आज रूपनगर, श्री आनंदपुर साहिब और श्री चमकौर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्लीपर सेल बंबर ठाकुर की पत्नी के आवास पर थे मौजूद : बंबर ठाकुर पर हमले में इस्तेमाल पिस्तौल मंडी से बरामद

एएम नाथ।  बिलासपुर :  पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के मामले में पुलिस ने उस गाड़ी को कब्जे में ले लिया है, जिसका इस्तेमाल शूटर ने भागने में किया था। इसके ड्राइवर...
Translate »
error: Content is protected !!