आपातकाल के काले अध्याय को आज पंजाब में पुनर्जीव किया भगवंत मान ने : संजीव तलवाड़

by

निजी रंजिश के चलते विक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई कर कानून और संविधान की धज्जियां उड़ा दी : तलवाड़

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि अकाली दल के कौमी मीत प्रधान संजीव तलवार द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा है कि 25 जून भारतवर्ष में एक काले दिवस के तौर पर जाना जाता रहेगा, क्योंकि इसी दिन 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा असंविधानिक के तरीके से आपातकाल लगाकर पूरे देश को कारागार में बदल दिया था और विरोध में उठने वाले सभी स्वरों को जोर जुलुम से बंद कर दिया था । आज आपातकाल की वर्षगांठ पर पंजाब सरकार ने प्रदेश के अंदर विरोधियों की आवाज को दबाने के अपने कार्यक्रम के तहत सरदार विक्रमजीत सिंह मजीठिया के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई कर पुनर अघोषित आपातकाल लगाने की कोशिश की है। संजीव तलवार ने कहा कि आप के सुप्रीमो केजरीवाल ने विक्रमजीत सिंह मजीठिया पर नशा तस्करी के जो झूठे आरोप लगाए थे उसकी उन्होंने महायोग अदालत में माफी मांगी थी और इस बात से दुखी होकर पंजाब सरकार ने 3 साल लगातार मजीठिया जी के खिलाफ तहकीकात की जब उन्हें कोई भी सबूत नहीं मिला तो आज विजिलेंस के माध्यम से आमदन से ज्यादा स्रोत होने का पर्चा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करके निंदनीय कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
उन्होंने कहा विक्रम सिंह मजीठिया ने जिस कदर पंजाब सरकार में बैठे मंत्रियों के घोटाले जग जहर किए हैं उससे डर कर ही आज की कार्रवाई हुई है । तलवार ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के सभी नेता एवं वर्कर पंजाब के लोगों की आवाज बनकर गरजते रहेंगे तलवाड़ ने कहा पूरे प्रदेश में इस गिरफ्तारी के विरोध में अकाली दल सरकार की नींव हिलाकर रख देगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चेक पोस्ट पर वन कर्मियों पर हमला : दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के दांत टूटे

वन विभाग ने दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की; रात की ड्यूटी के दौरान वारदात से कर्मचारियों में दहशत गढ़शंकर, 19 सितंबर  :  मैली गांव स्थित वन विभाग की चेक...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने लगाया खुला दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं : अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द करने के दिए निर्देश

होशियारपुर, 04 अगस्त: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने आज अपने कार्यालय में खुला दरबार लगाकर करीब 300 लोगों की समस्याओं को सुना और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिख गुरुओं के बारे में आतिशी की टिप्पणी से जुड़ा वीडियो मूल था, कोई छेड़छाड़ नहीं हुई : दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि सिख गुरुओं के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष आतिशी की कथित अपमानजनक टिप्पणी से संबंधित वीडियो की सत्यता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

PM मोदी के सलाहकार होंगे तरुण कपूर :1987 बैच के हिमाचल कैडर के IAS अधिकारी

एएम नाथ। शिमला :  हिमचल कैडर के 1987 बैच के IAS अधिकारी रहे तरुण कपूर को PM नरेंद्र मोदी के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। अपॉन्टमेंट कमेटी के अप्रूवल के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!