मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा श्री खाटू श्याम – सालासर बालाजी, मथुरा-वृंदावन और हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए शुरू होंगी बसें

by

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल करेंगे बसें रवाना
रौशन ग्राउंड होशियारपुर से जाएंगी 15 बसें, डिप्टी कमिश्नर ने लिया तैयारियों का जायजा

होशियारपुर, 10 अगस्त : पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल बुधवार को स्थानीय रौशन ग्राउंड से श्रद्धालुओं के लिए श्री खाटू श्याम – सालासर बालाजी, मथुरा-वृंदावन और हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए बसों को झंडी देकर रवाना करेंगे।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज शाम रौशन ग्राउंड में सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ तैयारियों और प्रबंधों का जायजा लेते हुए बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के तहत होशियारपुर से 15 बसें श्री खाटू श्याम – सालासर बालाजी, मथुरा-वृंदावन और हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए रवाना होंगी। उन्होंने बताया कि इन बसों में होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, पठानकोट और गुरदासपुर जिलों से बसें श्रद्धालुओं को लेकर इन धार्मिक स्थानों के दर्शनों के लिए जाएंगी। उन्होंने बताया कि रौशन ग्राउंड पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा भजन संध्या में हाजरी भरने के बाद विभिन्न धार्मिक स्थानों के दर्शनों के लिए रवानगी ली जाएगी, जिसके संबंध में समूचे प्रबंधों को अमली रूप दिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के तहत श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थानों के दर्शन करवाए जा रहे हैं, जिसके लिए समूचा आवागमन, रहने, खाने आदि का प्रबंध भी सरकार द्वारा किया जा रहा है। होशियारपुर से रवाना होने वाली तीन बसों में विधानसभा क्षेत्र होशियारपुर, मुकेरियां और दसूहा शामिल हैं, जो हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए रवाना होंगी। इसी तरह जालंधर जिले से जालंधर पश्चिमी, जालंधर केंद्रीय और जालंधर उत्तरी विधानसभा क्षेत्रों से श्रद्धालु श्री खाटू श्याम-सालासर बालाजी के लिए रवाना होंगे। इसी तरह फगवाड़ा और बटाला से 2 बसें मथुरा-वृंदावन के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जाएंगी। गुरदासपुर, बटाला, पठानकोट, फगवाड़ा, जालंधर पश्चिमी, जालंधर केंद्रीय और जालंधर उत्तरी से एक-एक बस श्रद्धालुओं को हरिद्वार-ऋषिकेश लेकर जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की ने कहा 35 लाख दूंगी – गोरे-काले से मतलब नहीं तगड़ा हो, ‘प्रेग्नेंट बनाओ’ : ठगी का नया तरीका

मेवात. राजस्थान के मेवात में एक तरफ साइबर ठगों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस का ऑपरेशन एंटी वायरस जारी है. वहीं दूसरी तरफ साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपना लिया. अब...
article-image
दिल्ली , पंजाब

राजनीतिक लाभ के लिए पंजाब को आर्थिक कंगाली की ओर धकेल रही है आप : तरुण चुघ

नई दिल्ली, 10 जून । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने मंगलवार को भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आआपा) की सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश के इस राज्य में जनवरी 2025 से लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड – सभी तैयारियां पूरी

नई दिल्ली  – उत्तराखंड में जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को सचिवालय में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कालेश्वर में राज्य स्तरीय बैसाखी मेला 12 से 14 अप्रैल होगा आयोजित

धर्मशाला/तलवाड़ा : राकेश शर्मा l राज्य स्तरीय बैसाखी मेला इस वर्ष 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा यह जानकारी एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने प्रागपुर के विश्रामगृह मेले की तैयारियों को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!