जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद….पीड़िता के बयान पर गढ़शंकर पुलिस ने की कार्रवाई

by

गढ़शंकर, 26 अक्टूबर । गढ़शंकर पुलिस ने गांव बोड़ा निवासी एक महिला के साथ मारपीट करने और उसके कपड़े फाड़ने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामला गांव की पंचायत के साथ जमीन को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस को दिए बयान में रानो पुत्री दर्शन सिंह निवासी गांव बोड़ा ने आरोप लगाया कि उनकी गांव की पंचायत के साथ जमीन को लेकर विवाद था। इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया था।

रानो के अनुसार, 23 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे बिसंबर कुमार पुत्र करम चंद, यशपाल पुत्र बिसंबर कुमार, अमित कुमार पुत्र दर्शन लाल, रितेश कुमार पुत्र राजिंदर कुमार, सुनील दत्त पुत्र मुलख राज, सनी कुमार पुत्र सुनील दत्त, संजीव कुमार पुत्र गुरबख्श राय, राकेश कुमार पुत्र तरलोक चंद और नीतीश पुत्र लाडी सहित कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचे। आरोप है कि उक्त लोगों ने घर पर हमला करते हुए जमीन पर कब्जा करने की बात कही और उनके तथा उनके भाई हैप्पी के साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए।

पीड़िता ने बताया कि मौके पर लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर नौ नामजद व्यक्तियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।   
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में घर खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर : हाउसिंग बोर्ड ने बढ़ाए फ्लैट्स के दाम, जानिए नई स्कीम

चंडीगढ़  में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (CHB) ने सेक्टर 53 में प्रस्तावित नई हाउसिंग स्कीम के फ्लैट्स की कीमतों में बड़ा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका में 7,248 ट्रक चालकों के लाइसेंस रद्द : ट्रक ड्राइवरों के लिए सड़क पर ही अंग्रेजी का टेस्ट अनिवार्य

अमेरिका में पंजाबी ट्रक ड्राइवरों के लिए अब अंग्रेजी भाषा सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। फेडरल मोटर कॅरिअर सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (एफएमसीएसए) ने नए नियम लागू करते हुए 7,248 ट्रक चालकों के लाइसेंस रद्द...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांव इटावा एवं सेक्टर-42 की जर्जर सड़कों को लेकर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने किया प्रदर्शन

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 16 जून।  चंडीगढ़ नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने आज गांव इटावा के बाहर स्थित मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय...
article-image
पंजाब

ऐसे में बैठक आयोजित करने का कोई औचित्य नहीं… संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब सरकार की मीटिंग में जाने से किया इनकार

चंडीगढ़  :  पंजाब सरकार के कृषि मंत्री ने आज शाम 4:00 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब चैप्टर और BKU और उगराहां समूह के नेताओं की बैठक बुलाई. लेकिन जोगिंदर...
Translate »
error: Content is protected !!